एटा।* बागवाला थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव गढ़ी बेंदुला में एक विवाहिता का शव फंदे पर लटकता मिला। जिसके बाद मोहल्ले के लोगों ने महिला के मायके में सूचना दी। मौके पर पहुंचे पिता ने दामाद सहित 10 लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने अभियोग दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। जांच जारी है।
अलीगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम कटील निवासी चन्द्रपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी 28 वर्षीय पुत्री रश्मि की शादी 15 मई 2020 को बागवाला थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी बेंदुला निवासी रसेन्द्र के पुत्र विवेक कुमार के साथ यथाशक्ति दानदेज देकर की थी। इसके बाद भी यह लोग आए दिन रश्मि को अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। विवेक ने दो-तीन दिन पूर्व भी रश्मि को बुरी तरह से पीटा था। जिसकी जानकारी रश्मि ने फोन के माध्यम से अपने पिता को दी थी। चंद्रपाल ने बताया कि विवेक उसका भाई बबलू, प्रवीन, रविन, सीमा, सुमन, पिंकी अमित, रेणुका और रसेंद्र मिलकर रश्मि के साथ अभद्र व्यवहार करते थे और अतिरिक्त दहेज में भैंस तथा रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल की मांग करते थे। चंद्रपाल ने आरोप लगाया है कि पुत्री को पति विवेक पुत्र रसेन्द्र, देवर बबलू पुत्र रसेन्द्र, रविन पुत्र रसेन्द्र, ननद सीमा पत्नी मदनपाल, जेठानी सुमन पत्नी बबलू, सिंकी पत्नी प्रवीन, अमिता पत्नी रविन, सास रेनुका, ससुर रसेन्द्र ने मारकर फंदे पर लटका दिया और ताला लगाकर फरार हो गए।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें