सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना सिकन्द्राराऊ एवं चौकी सलेमपुर का औचक निरीक्षण कर दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

सिकंदराराऊ। 

शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक  रामानन्द कुशवाह द्वारा थाना सिकन्दराराऊ एवं चौकी सलेमपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ  जेएस अस्थाना व प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार शर्मा एवं थाने के अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे । अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कार्यालय, कम्प्यूटर कक्ष, हवालात, मिशन शक्ति केन्द्र, साईबर हेल्प डेस्क, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क आदि का निरीक्षण किया गया तथा थाने के आगुन्तर रजिस्टर एवं मिशन शक्ति केन्द्र पर बने रजिस्टरो को चैक किया गया ।

अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक सिकन्द्राराऊ व मौजूद कर्मियों को अभिलेखों के रखरखाव के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये तथा बताया गया कि थाने पर लम्बित विवेचनाओं का विधिक निस्तारण कराये एवं वांछित, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करें तथा क्षेत्र में अराजक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध निरोधात्मक कार्यवाही करें, हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की नियमित रूप से चेकिंग करें, सक्रिय, टॉप-10 अपराधियों के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करें । पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा थाने पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क को चैक किया गया एवं तथा थाने पर आने वाले आगन्तुकों की आगन्तुक रजिस्टर में अंकन कर उनकी शिकायत बड़ी ही शालीनता के साथ सुनकर उनका त्वरित निस्तारण एवं निस्तारण के उपरान्त फीडबैक भी लेने हेतु निर्देशित किया गया । अपर पुलिस अधीक्षक  द्वारा महिला हेल्प डेक्स का निरीक्षक कर महिला की समस्या का शीध्र ही समस्या का समाधान करने करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये, महिला मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जागरूक करने तथा थानाक्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर चौपाल लगाकर महिलाओं, बालिकाओं को 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076–मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइऩ, 102-स्वास्थ्य सेवा तथा थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे में विस्तार से जानकारी देकर तथा महिला सशक्तिकरण से संबंधित शासन की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया गया ।

 अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सिकन्द्राराऊ क्षेत्र मे सतर्क दृष्टि रखने हेतु एवं भीड़-भाड़,मार्केट वाली जगहों आदि पर संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों, वस्तुओं की गहनता से चैकिंग करने हेतु तथा भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में जहां महिलाओं की उपस्थिति अधिक हो वहां महिला पुलिस कर्मियों व एन्टी रोमियो टीम की निरंतर पेट्रोलिंग लगाने के निर्देश प्रभारी निरीक्षक सिकन्द्राराऊ को दिए गए ।


@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...