सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सिकंद्राराऊ पब्लिक स्कूल में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की 101वीं जयंती

सिकंदराराऊ।

 नगर के मोहल्ला बारहसैनी स्थित सिकंदराराऊ पब्लिक स्कूल में गुरुवार को भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय में एक विशेष सभा का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उनके जीवन, व्यक्तित्व और राष्ट्र के प्रति योगदान को याद किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर भाषण दिए, कविता पाठ किया और अपने विचार प्रस्तुत किए। इस दौरान उनके आदर्शों, राष्ट्रभक्ति, लोकतांत्रिक मूल्यों और सादगीपूर्ण जीवन शैली पर प्रकाश डाला गया।

विद्यालय के प्रबंधक राजकुमार सिंह जादौन ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी न केवल एक महान राजनेता थे, बल्कि वे एक संवेदनशील कवि और दूरदर्शी नेता भी थे। उनके विचार आज के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। अटल जी का जीवन राष्ट्रसेवा, ईमानदारी और समर्पण की सीख देता है। उनका जीवन मूल्य-आधारित राजनीति का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने छात्रों से उनके आदर्शों को अपनाकर एक सशक्त और जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया।

प्रधानाचार्य नवेंद्र प्रताप चौहान  बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान का नारा दिया, जिसमें उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के जय जवान, जय किसान में जय विज्ञान जोड़कर भारत की वैज्ञानिक प्रगति और शक्ति पर जोर दिया। 

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर प्रबंधक राजकुमार सिंह जादौन, प्रधानाचार्य नवेंद्र प्रताप चौहान , मुकेश दीक्षित, कुनाल वार्ष्णेय, नवीन दीक्षित, उपेंद्र चौहान, पंकज शर्मा, सोफिया, करीना, नेहा आदि मौजूद रहे।



@@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...