सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

चोरी किए गए बर्तनों के साथ पुलिस ने शातिर चोर को किया गिरफ्तार

सिकंदराराऊ। 

 पुलिस ने थाना सिकंद्राराऊ क्षेत्रान्तर्गत घर से बरतन चोरी की घटना का घटना का सफल अनावरण करते हुए 1 अभियुक्त को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। कब्जे से चोरी किये गये एक बाल्टी , एक पतीला , एक परोट, बरामद  किये हैं। 

अवगत कराना है कि 26.12.2025 को वादी अहमद जिया खान पुत्र अहमद अली खान निवासी मौहल्ला तुरजई कस्बा व थाना सिकंद्राराऊ द्वारा थाना सिकंद्राराऊ पर सूचना दी कि दिनांक 24/12/2025 को कुछ अज्ञात चोरो द्वारा उसके घर मे चोरी कर ली है। जिसमें कुछ पीतल के बर्तन एवंम अन्य घरेलू सामान चला गया है। वादी कि लिखित तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजिकृत किया गया ।

जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक  चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सिकंद्राराऊ के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक थाना सिकंद्राराऊ को घटना का अनावरण कर अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया था । जिसके क्रम में पुलिस टीम के कठिन परिश्रम व अथक-प्रयासोपरान्त, सीसीटीवी कैमरे आदि से प्राप्त लाभप्रद सूचना संकलन की गयी । जिसके क्रम में आज दिनांक 26.12.2025 को थाना सिकंद्राराऊ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए चोरी की घटना का अनावरण करते हुए घटना कारित करने वाले चोर गुलाब अहमद पुत्र ताहिर निवासी मटकोटा कस्वा व थाना सिकन्दराराऊ जनपद हाथरस को कासगंज रोड पर की बगल में स्थित बाग के पास से गिरफ्तार किया गया है । कब्जे से चोरी किये गये एक बाल्टी (पीली धातु) एक पतीला (तांबा), एक परोट ( तांबा)  बरामद हुए है । अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिकंद्राराऊ पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । 

गिरफ्तार अभियुक्त एक शातिर किस्म का अपराधी है जो पूर्व मे भी जेल जा चुका है । जिसके विरुद्ध थाना सिकंद्राराऊ पर चोरी, मारपीट, एनडीपीएस एक्ट आदि संगीन धाराओं मे कई अभियोग पंजीकृत है । 


*आपराधिक इतिहास अभियुक्त गुलाब अहमद उपरोक्त*

1.  मु0अ0सं0 482/2018 धारा 380/411/457 भादवि थाना सिकंद्राराऊ जनपद हाथऱस ।

2.  मु0अ0सं0 154/2020 धारा 188, 269, 323, 504, 506 भादवि थाना सिकंद्राराऊ जनपद हाथऱस ।

3.  मु0अ0सं0 261/2021 धारा 8/20 एनडीपीएस थाना सिकंद्राराऊ जनपद हाथऱस ।

4.  मु0अ0सं0 189/2023 धारा 147, 323, 336, 427, 452, 504, 506 भादवि थाना सिकंद्राराऊ जनपद हाथऱस ।

5.  मु0अ0सं0 246/2025 धारा 115(2), 333, 351(2) बीएनएस थाना सिकंद्राराऊ जनपद हाथऱस

6.  मु0अ0सं0 401/2025 धारा 115(2), 125, 190, 191(2), 351(3), 352 बीएनएस व 7 सीएल एक्ट थाना सिकंद्राराऊ जनपद हाथऱस



@@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...