सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में आयोजित सांसद ग्रामीण खेल-कूद प्रतियोगिता का समापन

हाथरस।                

खेल निदेशालय उप्र, लखनऊ के तत्वावधान में भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन एवं जिला खेल कार्यालय, हाथरस द्वारा आयोजित होने वाली सांसद खेल स्पर्धा (संसदीय क्षेत्र-हाथरस) ग्रामीण खेल-कूद प्रतियोगिता का समापन भव्य रूप से जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम, हाथरस, में किया गया। 

समापन के अवसर पर  सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, विधायक सदर श्रीमती अंजुला सिंह माहौर, विधायक सिकंद्राराऊ वीरेन्द्र सिंह राणा,  जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह, जिलाधिकारी अतुल वत्स कि गरिमामई उपस्थित में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेई जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारयों कर्मचारियों, विभिन्न स्कूलों की छात्र-छात्राओं, परिभागी खिलाड़ियों, कृषक बंधुओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन को देखा और सुना। 

इसके पश्चात जनप्रतिनिधियो व जिलाधिकारी ने फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों से हाथ मिलकर परिचय प्राप्त किया और टॉस हवा में उछालकर व फुटबॉल में किक मारकर मैच को प्रारम्भ किया।

इसी क्रम में उन्होंने विगत दिनांक को आयोजित विभिन्न प्रतिगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजयी खिलाड़ियों को मेडल पहनकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया साथ ही हार्दिक बधाई दी।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष शरद माहेश्वरी, सांसद प्रतिनिधि, माननीय महामंत्री प्रीति चौधरी, ब्लॉक प्रमुख मुरसान रामेश्वर उपाध्याय  ब्लॉक प्रमुख हाथरस पूनम पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी पी एन दीक्षित, परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, उप क्रीड़ा अधिकारी जनप्रतिनिधि, अधिकारी विभिन्न स्कूलों की छात्र-छात्राओं, परिभागी खिलाड़ियों, कृषक बंधु आदि उपस्थित रहें।

प्रतियोगिता में कुश्ती सीनियर बालक वर्ग- अंशु कुमार ,सनी चौधरी  सभी प्रथम रहें।जूनियर बालक वर्ग- योगेश कुमार, हिमाशु बघेल सभी प्रथम रहें।

सब-जूनियर बालक बर्ग- सचिन कुमार सभी प्रथम रहें।सब-जूनियर बालिका वर्ग- प्रिंयका वर्मा सभी प्रथम रहे। जूडो सब- जूनियर बालक वर्ग-समर ,रिषभ, यंश, अश, विशाल, भानू प्रताप, वरूण सभी प्रथम रहे।

जूनियर बालिकक वर्ग-स्मृति सिंह प्रथम रही।

सीनियर बालिका वर्ग -सीमा सागर प्रथम रही।

फुटबाल  जूनियर बालक वर्ग- स्पोर्ट्स स्टेडियम, हाथरस प्रथम रहा।

सब-जूनियर बालक वर्ग- स्पोर्ट्स स्टेडियम, हाथरस प्रथम रहा।

सब-जूनियर बालिका वर्ग- स्पोटर््स स्टेडियम, हाथरस प्रथम रहा।

सीनियर बालक वर्ग-लिजेन्ट फेन्टेंसी,सासनी रहा।

बैडमिन्टन सब-जूनियर बालिका वर्ग (एकल)- शिवानी वार्ष्णेय प्रथम रही।

सब-जूनियर बालिका वर्ग (एकल)-अशीका कुमारी प्रथम रहीं।

सब-जूनियर बालक वर्ग(एकल)-प्रवण प्रताप सिंह,  प्रथम रहीं।

सब-जूनियर बालक वर्ग डबल-प्रवण प्रताप सिंह एवंरूद्र प्रताप सिंह प्रथम रहे। जूनियर बालक वर्ग(एकल)-शोर्य गुप्ता (डबल)आदम्य किशोर एवं यानिक वार्ष्णेय प्रथम रहे। सीनियर बालक वर्ग एकल-अज्जवल गुप्ता प्रथम रहा।

       भारोत्तोलन सब-जूनियर बालक वर्ग- सिट्टू, अरूण यादव, सौरव सिहं प्रथम रहे।

       जूनियर बालक वर्ग-कपिल यादव,रवि शंकर सभी प्रथम रहंे।

      सीनियर बालक वर्ग- आदित्य ठेनुआ, प्रथम रहा।

निर्णायकों की भूमिका में  सुजी यादव, अंसार हुसैन, सुश्री वर्षा रानी, संजीव कुमार, विवेक गुप्ता सत्यपाल सिंह, बलबीर सिंह, सुरेष भारती,भानू प्रताप सिंह, संजय कुमार सेगर, उपवन गुप्ता, मुलायम सिहं होमेष्वर षर्मा, राजेष कुमार, अषोक कुमार, अजय तौमर इत्यादि रहे।



@@samachar24news 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...