सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

छोटे भाई को स्कूल छोड़कर घर जा रही किशोरी के साथ मनचले ने की छेड़छाड़, पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान किया गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल

सिकंदराराऊ। 

मंगलवार की सुबह अपने छोटे भाई को स्कूल पहुंचाकर घर वापस लौट रही एक किशोरी के साथ एक मनचले ने छेड़खानी कर दी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने त्वरित एक्शन करते हुए 10 घंटे के अंदर मुठभेड़ के दौरान आरोपी मनचले युवक को गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हुआ है। 

एसओजी टीम, थाना सिकंद्राराऊ पुलिस व थाना हाथरस जंक्शन पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में हुए 10 घंटे के अंदर थाना सिकंद्राराऊ क्षेत्रान्तर्गत नाबालिग बच्ची से छेडछाड की घटना कारित करने वाला आरोपी जीशान पुलिस मुठभेड़ के उपरान्त आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से 1 मोटरसाइकिल, 1 तमंचा 315 बोर, 2 जिन्दा व 1 खोखा कारतूस बरामद किया है। 

मंगलवार को सुबह 9 बजे वादिया द्वारा लिखित तहरीर के माध्यम से थाना सिकंद्राराऊ पर सूचना दी कि उनकी नाबालिग पुत्री अपने भाई को स्कूल छोडकर वापस आ रही थी तभी रास्ते में एक अज्ञात युवक द्वारा उसके  साथ छेडछाड कर दी है । वादिया की तहरीर पर थाना सिकंद्राराऊ पर सुंसगंत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था ।

 पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने उक्त घटना को बेहद गंभीरता से लेते हुए घटना मे शामिल अभियुक्त की तत्काल शिनाख्त कर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सिकंद्राराऊ के नेतृत्व में 5 टीमों का गठन किया गया था। 

 तत्पश्चात टीमों द्वारा उक्त घटना के संबंध में घटनास्थल से लेकर निकलने वाले सभी रास्ते आस पास के लगे सीसीटीवी कैमरो को चैक किया गया । जिसके उपरान्त सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उक्त आरोपी की फुटेज प्राप्त हुई, जिसके उपरान्त पुलिस टीमों द्वारा ग्राउंड इंटेलिजेन्स, सीसीटीवी कैमरो के अवलोकन व सर्विलॉल सैल एंव मैनुअल इनपुट आदि के माध्यम से आरोपी की पहचान जीशान पुत्र बाबू निवासी शहाबुद्दीन गंज थाना सिकंदराराऊ जनपद हाथरस के रुप मे हुई । जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार चलाये जा रहे संदिग्ध व्यक्ति ,वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकंद्राराऊ के निकट पर्यवेक्षण में थाना सिकंद्राराऊ पुलिस को गस्त के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि उक्त अभियोग मे वांछित आरोपी नये बाईपास वाले कच्चे रास्ते से अपनी मोटरसाइकिल से कही जाने की फिराक में है । पुलिस टीम द्वारा उक्त संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया परन्तु वह नहीं रुका । पुलिस द्वारा घेराबंदी करने का प्रयास किया किन्तु आरोपी द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने लगा ।  पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी करते हुए नये बाईपास वाले कच्चे रास्ते पर थाना सिकंद्राराऊ, एसओजी टीम व थाना हाथरस जंक्शन पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में उक्त बदमाश से हुई पुलिस मुठभेड के उपरान्त आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त जीशान पुत्र बाबू घायल, गिरफ्तार हुआ है । घायल अभियुक्त जीशान को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया । जिसके कब्जे से 1 मोटरसाइकिल बिना नंबर, 1 तमंचा 315 बोर, 2 जिन्दा व 1 खोखा कारतूस बरामद हुए है । अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिकंद्राराऊ पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्त से विस्तृत पूछताछ की जा रही है तथा अभियुक्त के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी करते हुए अग्रेत्तर विधिक कार्यवाही की जा रही है।



@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...