सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शिक्षा योजनाओं पर ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी सम्पन्न डीबीटी, निपुण भारत मिशन व ऑपरेशन कायाकल्प पर दी गई जानकारी खेल प्रतिभा कुमारी निर्मला कों किया सम्मानित




अलीगंज।* विकासखंड अलीगंज में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में ब्लॉक स्तरीय एकदिवसीय उन्मुखीकरण संगोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ने की। इस अवसर पर ग्राम प्रधान, स्थानीय प्राधिकारी निकाय के सदस्य, विद्यालय प्रबंध समिति (एसएमसी) अध्यक्ष, प्रधानाध्यापक, संकुल शिक्षक एवं विभागीय अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


उन्मुखीकरण संगोष्ठी में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। खंड शिक्षा अधिकारी ने डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से बच्चों की यूनिफॉर्म, स्कूल बैग, स्वेटर, जूता-मोजा आदि क्रय हेतु अभिभावकों के खातों में सीधे धनराशि हस्तांतरित किए जाने की प्रक्रिया पर प्रकाश डाला। साथ ही ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत विद्यालयों के सौंदर्यीकरण, आधारभूत सुविधाओं के विकास एवं स्वच्छ, सुरक्षित शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य को रेखांकित किया गया। निपुण भारत मिशन के अंतर्गत निपुण लक्ष्यों की समयबद्ध प्रगति, आधिकारिक नामांकन, उपस्थिति एवं ठहराव में सकारात्मक वृद्धि, आउट ऑफ स्कूल बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने, दिव्यांग बच्चों एवं बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करने जैसे विषयों पर सभी आरपी व नोडल संकुल शिक्षकों द्वारा उपस्थित जनप्रतिनिधियों व शिक्षकों को जागरूक एवं प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली उच्च प्राथमिक विद्यालय केशवराय की कक्षा 7 की छात्रा कुमारी निर्मला को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कुमारी निर्मला ने 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर विकासखंड का नाम रोशन किया। उन्हें प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं क्रीड़ा पोशाक प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कायाकल्प प्रभारी सत्य प्रताप सिंह राठौड़, विधायक प्रतिनिधि सूरज सिंह राठौड़, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि समयंक शाक्य, प्रधानाध्यापक श्रीमती उषा देवी, अजय मिश्रा, योगेश शर्मा, वेदराम, ज्ञानेंद्र, प्रवेश यादव, अवनीश तोमर, आकाश दीक्षित, अशोक तोमर, सत्यपाल सिंह सहित समस्त संकुल शिक्षक, सीडीपीओ, बीडीओ, विकास विभाग, सभी एआरटीपी एव समस्त प्रधानाध्यापक, एसएमसी अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। 


कायाकल्प प्रभारी सत्य प्रताप सिंह राठौड़ ने कहा कि ऑपरेशन कायाकल्प के तहत परिषदीय विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं का निरंतर विकास किया जा रहा है। विद्यालयों को स्वच्छ, सुरक्षित और आकर्षक बनाकर बच्चों को बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराना लक्ष्य है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, प्रधानाध्यापकों व एसएमसी सदस्यों से सहयोग की अपील की।



@@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...