सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बूथ के स्थलीय निरीक्षण के दौरान मंडल आयुक्त सत्यापन की गुणवत्ता एवं पारदर्शिता को लेकर संतुष्ट नजर आईं

हाथरस। 

अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर संचालित विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के दृष्टिगत आयुक्त, अलीगढ़ मंडल, अलीगढ़/रोल प्रेक्षक श्रीमती संगीता सिंह ने जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल वत्स के साथ संविलियन विद्यालय समामई रूहेल के बूथ संख्या 130, 131 तथा प्रा0 विद्यालय महमूदपुर बरसै के बूथ संख्या 08 व 09 का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

संविलियन विद्यालय समामई रूहेल के बूथ संख्या 130 तथा 131 के निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) सुनील कुमार एवं कपिल गुप्ता से बूथ स्तर पर कुल मतदाता, अनुपस्थित, स्थानांतरित एवं मृतक, मतदाताओं की सूची, मैपिंग की स्थिति, सत्यापन प्रक्रिया आदि के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की जानकारी करने पर पाया कि बूथ संख्या 130 पर कुल मतदाता 1274, प्राप्त गण्ना प्रपत्र 1009, मैप्ड 876, अन मैप्ड 133, शिफ्टेड 40, डबल वोट 17, अनुपस्थित 164 है। इसी प्रकार बूथ संख्या 131 पर कुल मतदाता 1185, प्राप्त गणना प्रपत्र 878, मैप्ड 698, अन मैप्ड 180, शिफ्टेड 67, डबल वोट 06, अनुपस्थित 177 है। आयुक्त/रोल प्रेक्षक द्वारा ग्राम के अन्य नागरिकों व बी0एल0ई0 से भी मतदाताओं के संबंध में प्रत्यक्ष सत्यापन किया गया, संतोषजनक जानकारी प्राप्त न होने पर उन्होंने उप जिलाधिकारी सासनी को मृतक/शिफ्टेड/अनुपस्थित मतदाताओं का सत्यापन गुणवत्ता एवं पारदर्शिता पूर्णढंग से करने के निर्देश दिए, साथ ही बी0एल0ओ0 को पंजिका तैयार करने के निर्देश दिए। 

इसी क्रम में प्रा0 विद्यालय महमूदपुर बरसै के बूथ संख्या 08 व 09 के निरीक्षण के दौरान आयुक्त/रोल प्रेक्षक ने संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) शिव कुमारी एवं अंशिका वार्ष्णेय से बूथ स्तर पर कुल मतदाता, अनुपस्थित, स्थानांतरित एवं मृतक, मतदाताओं की सूची, मैपिंग की स्थिति, सत्यापन प्रक्रिया आदि के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की जानकारी करने पर पाया कि बूथ संख्या 08 पर कुल मतदाता 704, प्राप्त गणना प्रपत्र 670, मैप्ड 608, शिफ्टेड 19, अनुपस्थित 06 है। इसी प्रकार बूथ संख्या 09 पर कुल मतदाता 911, प्राप्त गणना प्रपत्र 849, मैप्ड 816, शिफ्टेड 43, डबल बोट 04 है। मृतक एवं शिफ्टेड मतदाताओं के बारे में सही एवं संतोषजनक जानकारी प्राप्त हुई। सत्यापन की गुणवत्ता एवं पारदर्शिता को लेकर वह संतुष्ट नजर आईं। इसके साथ ही उन्होंने बीएलओ एवं बीएलए की बैठकों के आयोजन एवं उनमें प्राप्त सहयोग के बारे में भी जानकारी ली।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र मतदाता छूटने न पाए और इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। इस अभियान, जिसे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) कहा जाता है, का मुख्य उद्देश्य फर्जी नामों को हटाना और योग्य नागरिकों के नाम सही ढंग से मतदाता सूची में जोड़ना है।

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल वत्स, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, संबंधित उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, खण्ड विकास अधिकारी, आदि उपस्थित रहे।



@@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...