सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वाधान में धूमधाम के साथ मनाया शौर्य यात्रा पर्व

हाथरस। 

विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के तत्वावधान में नगर में शौर्य यात्रा का पर्व बड़े ही उल्लास, ऊर्जा और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। 

शोर्य यात्रा के प्रारंभ से पूर्व बजरंगियों को सम्बोधित करते हुए  मुख्य अतिथि प्रांत संगठन मंत्री,श्री राजेश जी भाई सहाब ने आपने  प्रेरणादायक संबोधन में शौर्य दिवस के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि—

“शौर्य केवल पराक्रम नहीं, बल्कि त्याग, अनुशासन और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण की भावना है।“

उन्होंने उपस्थित युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने, सामाजिक सद्भाव बनाए रखने, एवं भारतीय संस्कृति के गौरव को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता व श्री राम दरबार पर पुष्प हार अर्पित कर व व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। ध्वाजारोहण के उपरांत अतिथियों का स्वागत अभिनंदन पीत वस्त्र पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर विश्व हिंदू परिषद व बंजरग दल के पदाधिकारियों द्वारा किया गया।

सभा के उपरांत भव्य शौर्य यात्रा का भ्रमण प्रारंभ हुआ जिसमें बजरंग दल के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में लोग आकर्षक गणवेश में उपस्थित रहे। गणवेशधारी युवाओं की अनुशासनपूर्ण पंक्तियों और देशभक्ति से ओतप्रोत नारों ने पूरे नगर के वातावरण को उत्साह से भर दिया।

भ्रमण के विभिन्न मार्गों पर नागरिकों ने पुष्पवृष्टि कर प्रतिभागियों का स्वागत किया। पूरे आयोजन में समाज के प्रबुद्ध वर्ग, युवाओं, महिलाओं, एवं वरिष्ठ जनों का विशेष सहयोग और उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में विभाग संगठन मंत्री उमाकांत जी नगर संगठन मंत्री देवराज जी प्रांत धर्मप्रसार परियोजना प्रमुख राम प्रकाश फौजी, प्रांत सेवा टोली सदस्य रवि त्रिकलानी जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सक्सेना जिला मंत्री प्रवीण खंडेलवाल विभाग संयोजक बजरंग दल हर्षित गौड़ जिला संयोजक बजरंग दल अमरदीप, पदम सिंह, अमित कुशवाह, विद्याभूषण गर्ग, महेश वर्मा, मनोज वार्षणेयय आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की सफलता में नगर अध्यक्ष संजय गर्ग, राहुल सिंह, अनमोल अग्निहोत्री, विजय गुप्ता, लक्ष्मण दीक्षित, चेतन,तरुण, अमित भार्गव, पवन, प्रशांत कुलश्रेष्ठ रॉकी विशाल हर्ष चौहान हर्ष खंडेलवाल अवनीश शर्मा शिवम नगरिया कार्तिक गॉड विशेष शर्मा नैतिक उपाध्याय शिवम शर्मा राहुल दीक्षित हर्ष गुड्डू ठाकुर लाखन प्रशांत विकास सौरभ कौशिक मुरसान नगर संयोजक कालू मोहित आदि का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम सफल संचालन जिला उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा ने किया। अंत में  पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों, सहयोगियों और नगरवासियों के प्रति आभार प्रकट किया। शौर्य दिवस का यह आयोजन न केवल सफल रहा, बल्कि नगर में एक नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संदेश भी छोड़ गया।



@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...