भाईचारा सेवा समिति के तत्वावधान में बाबा साहब अम्बेडकर महापरिनिर्वाण दिवस पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन तहसील परिसर में किया गया। जिसकी अध्यक्षता हरपाल सिंह यादव ने की और संचालन भाईचारा सेवा समिति के मण्डल उपाध्यक्ष आनन्द जाटव एडवोकेट ने किया।
भाईचारा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश यादव संघर्षी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव व आनंद जाटव एडवोकेट ने डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के छवि चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि के रुप में भाईचारा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश यादव संघर्षी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव एवं आनंद जाटव एडवोकेट ने सम्बोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब का जीवन संघर्ष करोडों लोगों को प्रेरणा देने वाला है, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व की अमूल्य धरोहर हैं।
इस अवसर पर श्रीनिवास यादव मुनीम जी,धनीराम वर्मा, रिंकू यादव, उपेन्द्र यादव,रामखिलाडी यादव, देवेन्द्र बघेल, विशाल गोला, देवा बघेल, राहुल यादव एडवोकेट,नबाब अहमद कुरैशी,सर्वेश कुमार, जयप्रकाश, डॉ राहुल कुमार, मनोज सविता, अरविन्द जाटव, मृदुल यादव एडवोकेट, सत्यवीर सिंह एडवोकेट, राजकुमार जाटव आदि उपस्थित रहे।
@samachar24news


एक टिप्पणी भेजें