सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

माँ से बिछड़े मानसिक रोगी युवक को पुलिस में परिजनों से मिलाया, परिजनों ने की पुलिस की सरहाना

सिकंदराराऊ। 

थाना सिकंदराराऊ पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपनी माँ से बिछड़े मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया, परिजनों ने पुलिस का किया।

 थाना सिकन्द्राराऊ  पुलिस द्वारा रेलवे स्टेशन सिकन्द्राराऊ के पास गस्त के दौरान एक व्यक्ति दिखाई दिया , जो मानसिक रुप से कमजोर है । प्रभारी निरीक्षक सिकन्द्राराऊ द्वारा व्यक्ति से पूछताछ करने का प्रयास किया तो उक्त व्यक्ति अपना सही पता बताने में भी असमर्थ था ।   प्रभारी निरीक्षक सिकन्द्राराऊ  द्वारा उक्त व्यक्ति को थाना में लाया गया तथा उससे नाम पता पूछने का हर सम्भव प्रयास किया गया। 

पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा उक्त व्यक्ति को सकुशल उसके घर पहुँचाने हेतु प्रभारी निरीक्षक सिकन्द्राराऊ  को निर्देशित किया गया कि व्यक्ति से शालीनता के साथ उसका पता जानने का प्रयास करे तथा जनपद में एवं अन्य आसपास के जनपदों से दर्ज गुमशुदगी एवं अन्य प्रयास कर उसको सकुशल परिजनों के सुपुर्द करें ।

पुलिस अधीक्षक चिरंजीव के निर्देशन के क्रम में उक्त व्यक्ति के परिवारीजनों की तलाश हेतु क्षेत्र में विभिन्न ग्रामों के सम्भ्रांत व्यक्तियों से सम्पर्क किया गया । शहर के मोहल्लों, बस स्टैंड , ढाबों , रेलवे स्टेशनों व बाजार आदि मे फोटो दिखाकर लोगों से जानकारी का प्रयास किया गया, एवं गुमशुदा व्यक्ति के परिजनों की जानकारी करने हेतु विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप में भी उक्त गुमशुदा व्यक्ति की फोटो को प्रसारित कराया गया । R/T के माध्यम से भी जनपदों में व्यक्ति की गुमशुदगी दर्ज होने के सम्बन्ध में जानकारी करने का भरसक प्रयास किया गया । प्रभारी निरीक्षक सिकन्द्राराऊ द्वारा सम्भावित स्थानों पर स्वयं अपने साथ ले जाकर लोगों से पूछताछ कर उक्त लापता व्यक्ति के बारे में जानकारी करने का प्रयास किया गया। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक सिकन्द्राराऊ व उनकी टीम के अथक प्रयासों द्वारा उक्त व्यक्ति की पहचान मुन्ना कुमार पुत्र वीरेन्द्र प्रसाद निवासी गुलजार बाग थाना मेंहदीगंज जिला पटना बिहार  के रुप में हुई । जिसके उपरान्त पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति के परिजनों का नम्बर प्राप्त कर उक्त गुमशुदा व्यक्ति के बारे में जानकारी की गयी पता चला कि उक्त व्यक्ति अपनी माँ के साथ  घर से कण्कडबाग दवा लेने गया हुआ था कि रास्ते में गुमशुदा व्यक्ति अपनी माँ से अलग हो गया और घूमते घूमते रेलवे स्टेशन सिकन्दाराऊ हाथरस आ गया । परिवारीजनों को थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस बुलाया गया । उक्त गुमशुदा व्यक्ति मुन्ना को नियमानुसार सकुशल उसके परिवारीजनों के सुपुर्द किया गया ।       

हाथरस पुलिस के इस सराहनीय कार्य की शहर-वासियों द्वारा पुलिस की भूरि-भूरि प्रसंशा की जा रही है तथा व्यक्ति के परिवारीजनों द्वारा उक्त व्यक्ति को सकुशल अपने संरक्षण में ले लिया गया है तथा परिवारीजनों द्वारा बताया कि उक्त व्यक्ति की मानसिक स्थिति कमजोर है । परिवारीजनों द्वारा महिला को सकुशल पाकर “हाथरस पुलिस के कार्य की भूरि-भूरि प्रशसा करते हुए धन्यवाद” प्रकट किया है।



@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...