सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एसआईआर 2026 के दृष्टिगत राजनैतिक दलों प्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक कर मंडलायुक्त ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए

हाथरस। 

कलेक्ट्रेट आगमन पर आयुक्त अलीगढ़  संगीता सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर के पश्चात् जिलाधिकारी अतुल वत्स ने बुके भेंट कर स्वागत किया। तत्पश्चात आयुक्त मण्डल/रोल प्रेक्षक ने कलेक्ट्रेट सभागार में अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर संचालित विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के दृष्टिगत राजनैतिक दलों प्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मंडलायुक्त अलीगढ/रोल आर्ब्जबर ने बैठक में उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिओं से सुझाव एवं आपत्तियों के बारें में विस्तारपूर्वक चर्चा की। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान का मुख्य उददेश्य मतदाता सूची की सुचिता को सुनिश्चित करना है। 

 उन्होंने कहा कि हमारी निर्वाचक नामावलियां जितनी शुद्ध होंगी उतने ही अच्छे एवं पारदर्शी तरीके से चुनाव संपन्न कराया जा सकता है। 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे य 18 वर्ष की आयु पूर्ण चुके मतदाता न छूटने पाए। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम का उद््देश्य है कि शत-प्रतिशत पात्र मतदाताओं को वोटर बनाने के साथ ही मृतक, शिफ्टेड मतदाताओं के नाम नामावली में न रहें और मतदाता सूची में व्याप्त गलत एंट्री को दूर किया जा सके। इस पर मण्डलायुक्त ने निर्देशित किया कि प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य में वोट जोड़ने के साथ साथ शिफ्टेड एवं मृतक या फर्जी मतदाताओं के नाम हटाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। 

उन्होंने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से विधानसभावार एसआईआर की प्रगति के बारे में चर्चा की। उन्होंने बताया कि घर-घर सर्वे के दौरान जो मतदाता नहीं मिल रहे है, मृतक श्रेणी के है, डुप्लीकेट हैं, पूर्ण रूप से स्थानातरित हो गये है, या गणना प्रपत्रों को वापस देने से इंकार कर रहे है, ऐसे मतदाताओं को वेरीफाइ करते हुए सम्बंधित बीएलओ के द्वारा बनायी गयी एएसडीडी सूची में सम्मिलित किया गया है। अद्यतन एएसडीडी सूची को राजनैतिक दलों के द्वारा नियुक्त प्रतिनिधियों एवं बीएलए के साथ बूथवार साझा किया गया है। एएसडीडी सूची में सम्बंधित मतदाता का क्रम संख्या, इपिक नम्बर, मतदाता का नाम, एएसडीडी लिस्ट में डालने का कारण उल्लिखित है। उन्होंने कहा कि यदि बीएलओ के द्वारा अद्यतन एएसडीडी सूची में किसी मतदाता का गलत चिन्हॉकन किया गया है, तो उसकी आपत्ति सम्बंधित बीएलओ अथवा ईआरओ को उपलब्ध करा दें, जिससे सम्बंधित मतदाता का नाम रोलबैक कर दिया जाये। उन्होंने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से शेष रह गये लोगो को  जल्द से जल्द फार्म भरकर जमा कराये जाने के लिए कहा है, जिससे अवशेष मतदाताओं को अंतिम दिनों में किसी तकनीकी अथवा अन्य समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगणों से नए मतदाताओं को फॉर्म 6 भरवाए जाने के संबंध में भी विस्तार से जानकारी प्रदान कर बताया कि नए मतदाताओं के फॉर्म 6 भरवाए जाए। राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि जिन पार्टियों ने बूथ लेबल एजेंट अभी तक नही बनाये वह सभी मतदान केद्रों के लिए बूथ स्तरीय एजेंट की नियुक्ति करने पर जोर दिया। ताकि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षणकार्यक्रम में आवश्यक भागीदारी सुनिश्चित हो सके। 

जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल वत्स ने आयुक्त  को आश्वस्त करते हुए कहा कि मंडलायुक्त के द्वारा दिये गये निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जायेगा। राजनैतिक दलों के प्रतिनिधयों का सहयोग हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी डा0 बसन्त अग्रवाल ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। बैठक के दौरान समस्त राष्ट्रीय/राज्जीय राजनैतिक दलों के उपस्थित प्रतिनिधियों द्वारा नये मतदाता का नाम सूची में दर्ज कराने हेतु अपने-अपने सुझाव दिये। 

बैठक के दौरान सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि, जिलाध्यक्ष बीजेपी प्रेम सिंह कुशवाह, सुनील वर्मा एडवोकेट प्रशासनिक प्रमुख बीजेपी, प्रवीन कुमार सारस्वत अपना दल, जिला सचिव श्याम सिंह वर्मा सीपीआईएम, विवेक उपाध्याय कांग्रेस, अजय शिखरावर समाजवादी पार्टी, सासंद प्रतिनिधि राजेश उर्फ गुड्डू, जेडीसी अलीगढ़, मुख्य विकास अधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारी, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट, आदि उपस्थित रहे।



@@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...