सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मंडलायुक्त ने किया निर्माणाधीन जिला कारागार का निरीक्षण



हाथरस।

 ई0पी0सी0 के अंतर्गत जनपद में निर्माणाधीन नवीन जिला कारागार (क्षमता 1026) के भवनों के निर्माण कार्य की भौतिक प्रगति एवं गुणवत्ता सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से मंडलायुक्त अलीगढ़ मंडल, अलीगढ संगीता सिंह ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था को अवशेष निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त महोदया ने जिला कारागार निर्माण हेतु तैयार किए गए ले-आउट प्लान के माध्यम से प्रस्तावित निर्माण कार्यों की विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्माणाधीन भवनों, विद्युत कार्यों सहित अन्य निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का अवलोकन करते हुए शेष कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने संबंधित कार्यदायी संस्था एवं अधिकारियों को समस्त निर्माण कार्य निर्धारित मानकों एवं तकनीकी विशिष्टताओं के अनुरूप ही कराए जाएँ तथा गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न करने के साथ ही, निर्माण कार्यों में प्रयुक्त सामग्री की नियमित गुणवत्ता जाँच सुनिश्चित की जाए। कार्यों की प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी अवशेष कार्य पूर्ण कराए जाएँ और श्रमिकों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए कार्यस्थल पर आवश्यक सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

जानकारी देते हुए विनय दुबे ने बताया कि नवीन जिला कारागार में अनावासीय भवनों के अंतर्गत मेल बैरक, फीमेल बैरक, क्वारंटाइन बैरक, हाई सिक्योरिटी बैरक, सिंगल सीटेड रूम (मेल/फीमेल), यंग एडल्ट बैरक, हॉस्पिटल वार्ड, वॉच टावर आदि का निर्माण किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त आवासीय भवनों में टाइप-4, टाइप-3 एवं टाइप-2 आवास, कम्युनिटी सेंटर, डॉरमेट्री, गेस्ट हाउस, प्रोविजनल स्टोर, स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, मुख्य बाउंड्रीवाल (ऊँचाई 6.70 मीटर, लंबाई 1505 मीटर), अन्य बाउंड्रीवाल (ऊँचाई 4.90 मीटर, लंबाई 2036.98 मीटर), गेट्स, बाह्य विकास कार्य, एसटीपी, यूजीटी, ट्यूबवेल, पम्प हाउस, हैंडपम्प, पाथवे, सीसी रोड एवं हॉर्टिकल्चर कार्य सम्मिलित हैं।

निर्माण प्रगति इस प्रकार है. अनावासीय भवन मेल बैरक जी +1 (120 क्षमता) के सभी 6 बैरकों में ग्राउंड एवं प्रथम तल की स्लैब कास्टिंग पूर्ण। चिनाई कार्य 94 प्रतिशत एवं प्लास्टर कार्य 48 प्रतिशत पूर्ण, प्लम्बिंग एवं विद्युत कार्य प्रगति पर। मेल बैरक (60 क्षमता), फीमेल बैरक (60 क्षमता), मेन किचन, क्वारंटाइन बैरक, यंग एडल्ट बैरक, गोदाम (जी+1), हॉस्पिटल (54 क्षमता), मेन एडमिन ब्लॉक (जी+1) में स्लैब कास्टिंग पूर्ण, शेष कार्य प्रगति में। आवासीय भवन टाइप-2 (8 यूनिट), डॉरमेट्री एवं स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में स्लैब कास्टिंग पूर्ण, चिनाई कार्य प्रगति पर। टाइप-2 (जी+3) के तीन ब्लॉकों में स्लैब कास्टिंग पूर्ण। टाइप-3 के दोनों ब्लॉकों तथा टाइप-4 आवासों में स्लैब कास्टिंग पूर्ण एवं चिनाई कार्य प्रगति में है। बाउंड्रीवॉल एवं अन्य कार्य, कैम्पस बाउंड्रीवॉल का कार्य 96 प्रतिशत पूर्ण। मुख्य बाउंड्रीवॉल का लगभग 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण। सर्किल व पार्टिशन वॉल में फुटिंग एवं ब्रिक वर्क प्रगति पर। बाह्य विकास कार्यों में मिट्टी भराई एवं समतलीकरण कार्य प्रगति में है। आंतरिक मार्गों में सब-ग्रेड कार्य चल रहा है। एसटीपी एवं यूजीटी में फुटिंग कार्य पूर्ण, दो ट्यूबवेल की बोरिंग पूर्ण तथा एक पर कार्य प्रगति पर है।

निरीक्षण के दौरान जेडीसी अलीगढ़, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।



@@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...