सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सिकंदराराऊ पुलिस एवं एसओजी टीम ने 8 वर्षीय बच्ची को 20 घंटे के अंदर किया सकुशल बरामद, एक अपहरण कर्ता गिरफ्तार, परिजनों ने की पुलिस की सराहना

सिकंदराराऊ।

थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस व एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में तत्परता से कार्यवाही करते हुए 8 वर्ष की बच्ची के अपहरण की सनसनीखेज घटना का सफल अनावरण करते हुये 20 घण्टे के अंदर 1 अपहरणकर्ता को  गिरफ्तार किया है तथा अपह्रत बच्ची को सकुशल जनपद एटा से बरामद किया। परिजनों ने पुलिस का “धन्यवाद” किया। 

अवगत कराना है कि दिनाँक 07.12.2025 को थाना सिकन्द्राराऊ क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी कि मेरे पडोसी के घर पर पूर्व से कार्य कर रहे व्यक्ति पूरन पुत्र सतीश निवासी नगला खंजी थाना सोरो जनपद कासगंज जो कार्य छोड कर चला गया था गाँव में आया एवं मेरी पुत्री उम्र करीब 8 वर्ष को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है । इस सूचना पर थाना सिकन्द्राराऊ पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया । 

पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुये प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुये अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सिकन्द्राराऊ के नेतृत्व मे 10 पुलिस टीमों का गठन किया गया तथा एसओजी व सर्विलास टीम को बच्ची की सकुशल बरामद कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगाया गया। पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा स्वंय टीमो की ब्रीफिंग की गयी तथा लगातार म़ॉनिटरिंग की गयी।तत्पश्चात पुलिस टीमों द्वारा अपहृत बच्ची की फोटो को लेकर आसपास के ग्राम, मोहल्लों में ले जाकर लोगों से उसके बारे में पूछताछ की गई ।  इसी क्रम में बस स्टैंड, बाजार आदि स्थानों में भी बच्ची की तलाश हेतु अथक प्रयास किये गये एवं बच्ची व अपहृतकर्ता के फोटो विभिन्न व्हाटसएप्प ग्रुप आदि में प्रसारित कर सोशल मीडिया की मदद से बच्ची को खोजने एंव अपहरणकर्ता को गिरफ्तार करने के अथक प्रयास किये गये । 

इसी क्रम में गठित 4 पुलिस टीमों द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो के अवलोकन करते हुये पीछा करने हेतु लगाया गया तथा सर्विलांस सैल एंव टेक्निकल इनपुट आदि के माध्यम से जानकारी एकत्र की गयी।टेक्निकल इनपुट व सर्विलांस व सीसीटीवी कैमरों के अवलोकन आदि के माध्यम से अहपर्ता की सोरों जनपद कासगंज जाने की सूचना प्राप्त हुई तत्पश्चात 2 पुलिस टीमो को कासगंज भेजा गया । जनपद कासंगज में पुलिस टीमो द्वारा सोरों में चल रहे मेले में गहनता से फोटो के माध्यम से लोगो से जानकारी की गयी । जिसके उपरान्त सर्विलॉस के माध्यम से आरोपी की लोकेशन जनपद एटा में प्राप्त हुई तत्कला 2 टीमो को जनपद एटा  भेजा गया ।  जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक  रामानन्द कुशवाह व क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के कुशल पर्यवेक्षण में पुलिस टीमों के कठिन परिश्रम व अथक प्रयासोपरान्त सीसीटीवी कैमरो के अवलोकन,सर्विलांस सेल की टेक्निकल इंटेलिजेंस आदि से प्राप्त लाभप्रद सूचनाओं के संकलन के फलस्वरूप अपहृत हुई बच्ची को एटा बार्डर से सकुश बरामद किया गया तथा अभियुक्त पूरन पुत्र सतीश निवासी नगला खंजी थाना सोरो जिला कासगंज को गिरफ्तार किया गया । इसके उपरान्त अपहृत बच्ची के परिवारिजनो को थाने बुलाकर बच्ची को मेडीकल परीक्षण हेतु अस्पलात भिजवाया गया। 

पुलिस के इस सराहनीय कार्य की शहर-वासियों एंव परिवारीजनों व ग्राम वासियों द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है तथा परिजन द्वारा बच्ची को सकुशल अपने संरक्षण में लेकर मेडीकल हेतु ले जाया गया ।



@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...