सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हाथरस पुलिस ने 3 घंटे के अंदर 4 अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर युवक को किया सकुशल बरामद

हाथरस।

एंटी थेफ्ट टीम, एसओजी टीम व थाना हाथरस पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में तत्परता से कार्यवाही करते हुए एक व्यक्ति के अपहरण की हुई सनसनीखेज घटना का सफल अनावरण करते हुये 3 घण्टे के अंदर 3 अपहरणकर्ताओं को किया गिरफ्तार व 1 बाल अपचारी को निगरानी में लिया गया तथा अपह्रत व्यक्ति को सकुशल जनपद आगरा से बरामद किया गया। 

अवगत कराना है कि 24/12/2025 को आकाश पुत्र नवीन कुलश्रेष्ठ निवासी रमनपुर थाना हाथरस गेट हाथरस द्वारा थाना हाथरस गेट पर लिखित तहरीर के माध्यम से सूचना दी कि वह आज अपने भाई रवि कुलश्रेष्ठ को तलाश करता हुआ ओद्यौगिक क्षेत्र हाथरस में पहुँचा तो केला फार्म हाउस के पास उसके भाई की डिस्कवर मोटर साइकिल व पैर का एक जूता पडा मिला । जानकारी करने पर पता चला कि एक गाडी में कुछ लोग वादी के भाई को जबरदस्ती डालकर अपहरण कर ले गये हैं । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना हाथरस गेट पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया ।

पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुये प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुये अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर व क्षेत्राधिकारी सादाबाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना हाथरस गेट के नेतृत्व मे 4 पुलिस टीमों का गठन किया गया तथा एसओजी व सर्विलास टीम को उक्त व्यक्ति की सकुशल बरामद कर अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु लगाया गया । पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा स्वंय टीमो की ब्रीफिंग की गयी तथा लगातार म़ॉनिटरिंग की गयी ।

इसी क्रम में गठित पुलिस टीमों द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन करते हुए पीछा करने हेतु लगाया गया तथा सर्विलांस सैल एंव टेक्निकल इनपुट आदि के माध्यम से जानकारी एकत्र की गयी तथा टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों का भी अवलोकन किया गया ।

टेक्निकल इनपुट व सर्विलांस व सीसीटीवी कैमरों के अवलोकन आदि के माध्यम से अहपर्ता की जनपद आगरा जाने की सूचना प्राप्त हुई । तत्पश्चात पुलिस टीमो को आगरा भेजा गया ।  जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक रामानन्द कुशवाह व क्षेत्राधिकारी नगर व क्षेत्राधिकारी सादाबाद के कुशल पर्यवेक्षण में पुलिस टीमों के कठिन परिश्रम व अथक प्रयासोपरान्त सीसीटीवी कैमरों के अवलोकन, सर्विलांस सेल की टेक्निकल इंटेलिजेंस आदि से प्राप्त लाभप्रद सूचनाओं के संकलन के फलस्वरूप अपहृत हुए व्यक्ति को सिकंदरा आगरा से सकुशल बरामद किया गया तथा 3 अपहरणकर्ताओं  सोनवीर पुत्र सौदान सिंह निवासी सींगना थाना सिकंदरा जनपद आगरा ,  उमेश सिंह पुत्र ओम प्रकाश सिंह निवासी सींगना थाना सिकंदरा जनपद आगरा एवं अंकित उर्फ सुमित पुत्र निरंजन लाल निवासी भंगेडी थाना बहेडी जनपद बरेली को गिरफ्तार किया गया व 1 बालअपचारी को पुलिस निगरानी में लिया गया । कब्जे से घटना में प्रयुक्त 1 स्कोर्पियों गाडी  UP 80 FT 6748 बरामद हुई है । अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध मे थाना हाथरस गेट पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

  गिरफ्तार अभियुक्त उमेश व सोनवीर उपरोक्त द्वारा अपने जुर्म का इकबाल करते हुए बताया कि हम दोनों साबुन व सर्फ के व्यपारी हैं । हमने करीब 4 माह पूर्व रवि कुलश्रेष्ठ(अपहृत) को 55,000 रुपये का माल दिया था । जिसकी एवज में रवि द्वारा हमको चैक दिया था,चैक बाउंस हो गया था तथा रवि पैसे भी नहीं दे रहा था । इसलिए हमने रवि उपरोक्त का अपहरण किया था । 

विवेचना के दौरान थाना हाथरस गेट पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई कि अपहृत रवि कुलश्रेष्ठ के विरुद्ध अन्य व्यापारियों से पैसे लेकर वापस न करने के सम्बन्ध में करीब 1 दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है । पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है व अभियुक्तो के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी करते हुए अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।



@samachar24news 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...