जिला कांग्रेस कमेटी एवं ब्रज कला केंद्र के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा ब्राह्मण सभा के पूर्व अध्यक्ष वेद भगवान सनातन धर्म सभा की उपाध्यक्ष पंडित ऋषि कुमार कौशिक के आकस्मिक निधन पर ब्रज कला केंद्र द्वारा शोक सभा का आयोजन ब्रज कला केंद्र कार्यालय, श्री राधा कृष्ण कृपा भवन, आगरा रोड पर किया गया। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।
शोक सभा की अध्यक्षता करते हुए ब्रज कला केंद्र के अध्यक्ष चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि पंडित ऋषि कुमार कौशिक का निधन व्यक्तिगत रूप से उनके लिए ही नहीं, बल्कि कांग्रेस परिवार, सामाजिक एवं सांस्कृतिक एवं धार्मिक जगत के लिए भी अपूरणीय क्षति है। वे एक अनुभवी, सरल, मिलनसार और समाज के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे। उन्होंने सदैव संगठन, समाज और सांस्कृतिक गतिविधियों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। उनका स्नेह, मार्गदर्शन और समाज के प्रति समर्पण सदैव हम सभी को प्रेरित करता रहेगा। उनका जाना एक ऐसे संरक्षक का चले जाना है, जिसकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।
शोक सभा में डॉ जितेंद्र स्वरुप शर्मा फौजी, आशु कवि अनिल बोहरे, पंडित अविनाश चंद पचौरी, जयशंकर पाराशर, कपिल नरूला, विष्णु कुमार, कृष्णा गुप्ता, आमना बेगम, जितेंद्र गौतम एडवोकेट, निखिल वर्ती पाठक, विनोद शर्मा, शशि गुरुदेव, देवेंद्र शर्मा गाफिल, स्वामी चाचा हाथरसी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
@#samachar24news


0 टिप्पणियाँ