सरकारी विभागों के सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने परिवार सहित स्वगणना प्रक्रिया में अवश्य करें प्रतिभाग।श
हाथरस।
जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत 16 नवम्बर से 30 नवम्बर, 2026 तक संचालित स्वगणना अभियान में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करें तथा अपने घर एवं परिवार से संबंधित विवरण स्वयं दर्ज कर स्वगणना प्रक्रिया पूर्ण करें।
जिलाधिकारी ने बताया कि स्वगणना अभियान के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति अपने घर एवं परिवार की गणना स्वयं कर सकता है। इसके लिए निर्धारित ऑनलाइन माध्यम पर कुल 40 प्रश्नों के उत्तर भरकर स्वगणना की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि निर्धारित समयावधि के भीतर सभी आवश्यक जानकारियां सही एवं सटीक रूप से दर्ज करें, जिससे जनगणना का कार्य सुगमता एवं शुद्धता के साथ संपन्न हो सके।
उन्होंने जनपद के समस्त सरकारी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी निर्देशित किया है कि वे स्वयं तथा अपने परिवार के सभी सदस्यों की स्वगणना अनिवार्य रूप से कराएं। साथ ही अपने संपर्क में आने वाले अन्य लोगों को भी स्वगणना के प्रति जागरूक करते हुए इस अभियान में सहभागिता के लिए प्रेरित करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। इसमें प्रत्येक परिवार एवं नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। सभी जनपदवासी निर्धारित अवधि में स्वगणना कराकर जनगणना कार्य को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।
@#samachar24news


0 टिप्पणियाँ