Advertisement

त्यौहारों के मद्देनजर आबकारी विभाग का औचक निरीक्षण, साफ-सफाई के दिए निर्देश

हाथरस।

 आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश एवं जिलाधिकारी हाथरस के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम ने क्षेत्र की कई शराब की दुकानों पर औचक निरीक्षण किया।

कार्रवाई के दौरान आबकारी टीम ने सहपऊ, मानिकपुर, कंचन नगला और नगला सिस्ता आदि क्षेत्रों में स्थित विभिन्न देशी व कंपोजिट दुकानों की गहन जांच की। निरीक्षण के समय अनुज्ञापियों और विक्रेताओं को त्यौहारों के मद्देनजर दुकानों और कैंटीन परिसर में विशेष साफ-सफाई रखने के सख्त निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त, जनसुनवाई (IGRS) शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के संबंध में सहपऊ क्षेत्र की दुकानों की सघन चेकिंग भी की गई। इस पूरी कार्रवाई के दौरान आबकारी निरीक्षक सादाबाद अपने आबकारी स्टॉफ के साथ मौके पर मौजूद रहे।


@#samachar24news

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ