Advertisement

सादाबाद के ग्राम अरौठा में फायरिंग और पथराव के दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

सादाबाद ।

 कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के गांव अरौठा में हुई फायरिंग और पथराव की घटना का खुलासा करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, बीती 15 नवंबर को थाना सादाबाद क्षेत्र के गांव अरौठा में कहासुनी के बाद कुछ लोगों ने फायरिंग और पथराव की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर थाना सादाबाद में भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया था। अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सादाबाद के पर्यवेक्षण में उपनिरीक्षक योगेन्द्र कुमार और उनकी टीम ने दबिश देकर मंगलवार को दो नामजद आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गांव अरौठा निवासी कुलदीप पुत्र रनवीर सिंह और सन्तोष उर्फ सचदेव पुत्र गिरवर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है।


@#samachar24news

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ