अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिकंदराराऊ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए अलीगढ़ जनपद के एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के पर्यवेक्षण में वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनिल कुमार शर्मा अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध शराब लेकर जा रहा है। पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर महासिंह पिपलगवा बम्बा लिंक रोड के पास से आरोपी को दबोच लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 45 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजकुमार पुत्र जयवीर सिंह निवासी बरानदी, थाना हरदुआगंज (जनपद अलीगढ़) बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम (धारा 60) के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
@#samachar24news


0 टिप्पणियाँ