Advertisement

आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत वीवीपैट, बीयू एवं सीयू प्रशिक्षण हेतु राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में वेयरहाउस से निकाली

मतदाताओं को ईवीएम के माध्यम से मतदान करने की प्रक्रिया से कराया जाएगा जागरूक, मतदान कार्मिकों को भी दिया जाएगा प्रशिक्षण


हाथरस।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से मतदान प्रक्रिया के प्रशिक्षण तथा मतदाताओं को जागरूक करने हेतु आज जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने वेयरहाउस में संरक्षित वीवीपैट (VVPAT), बैलेट यूनिट (BU) एवं कंट्रोल यूनिट (CU) को विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में चिन्हित कर प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम के लिए निकलवाया।

इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा चिन्हित कर निकाली गईं वीवीपैट, बैलेट यूनिट एवं कंट्रोल यूनिट का उपयोग मतदाताओं को ईवीएम के माध्यम से मतदान करने की प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ मतदान प्रक्रिया में तैनात किए जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान करने में किया जाएगा। इस कार्य के लिए मास्टर ट्रेनरों की तैनाती की जाएगी, जो निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रशिक्षण देंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें ईवीएम के माध्यम से मतदान करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराना है, ताकि निर्वाचन के दौरान मतदाता पूरी जानकारी एवं आत्मविश्वास के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। साथ ही मतदान कार्मिकों को भी ईवीएम एवं वीवीपैट के संचालन की समुचित जानकारी देकर निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराया जा सके।

इस अवसर पर भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी सुनील वर्मा एडवोकेट, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुशवाह एवं जिला उपाध्यक्ष अजय सिकरवार, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के जिलाध्यक्ष श्याम सिंह, इंडियन नेशनल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय, अपना दल (एस) के जिला उपाध्यक्ष के0डी0 शर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सादाबाद बनी सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी, कर्मचारीगण एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


@#samachar24news

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ