Advertisement

स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालयों में विद्यार्थियों को मतदाता बनने के लिए किया जागरूक

18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके विद्यार्थियों एवं उनके परिवार के पात्र सदस्यों को फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए किया प्रेरित


हाथरस। 

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत जनपद में मतदाता जागरूकता एवं सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं।

कार्यक्रम के तहत आज एम.आई. इंटर कॉलेज सिकंदराराऊ, जनता आदर्श इंटर कॉलेज रुहेरी, महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज सुजावलपुर तथा एम.एल. इंटर कॉलेज सहपऊ में प्रधानाचार्यों द्वारा प्रार्थना सभा के दौरान विद्यार्थियों को मतदाता पंजीकरण के संबंध में जानकारी दी गई।

विद्यार्थियों को बताया गया कि जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है और अभी तक उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे फॉर्म संख्या-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। साथ ही विद्यार्थियों को अपने परिवार के ऐसे भाई-बहनों एवं अन्य पात्र सदस्यों को भी फॉर्म संख्या-6 भरने के लिए प्रेरित करने को कहा गया, जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है।

महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज सुजावलपुर में पात्र विद्यार्थियों को फॉर्म संख्या-6 भी उपलब्ध कराए गए। वहीं जनता आदर्श इंटर कॉलेज रुहेरी में विद्यार्थियों को भरे हुए फॉर्म विद्यालय में जमा करने तथा किसी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) से संपर्क करने की जानकारी दी गई।

इसके अतिरिक्त महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज सुजावलपुर में विद्यार्थियों को जनगणना-2027 के अंतर्गत संचालित स्वगणना अभियान के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि स्वगणना की प्रक्रिया 30 नवंबर, 2026 तक ऑनलाइन पूर्ण की जानी है। विद्यालयों के माध्यम से विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया।


@#samachar24news

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ