भाईचारा सेवा समिति के तत्वावधान में नवनिर्वाचित पदाधिकारी सिविल बार एसोसिएशन सिकन्द्राराऊ का स्वागत सम्मान समारोह मिश्री होटल पर बबलू सिसौदिया पूर्व प्रधान की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसका संचालन वरिष्ठ शायर आतिश सोलंकी ने किया।
समारोह में भाईचारा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश यादव संघर्षी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव व प्रांतीय मीडिया प्रभारी मोहित कुमार कश्यप ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष नंदकिशोर शर्मा एडवोकेट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनी सिंह बघेल एडवोकेट, सचिव नीरज यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अजिता भारद्वाज, कोषाध्यक्ष चन्द्रभान सिंह बघेल, सहसचिव रंजीत श्रोती को पटका व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया ।भाईचारा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश यादव संघर्षी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव ने कहा कि अधिवक्ताओं की समाज में न्याय दिलाने में अहम भूमिका होती है।
इस अवसर पर नरेन्द्र सिंह जादौन निदेशक जिला सहकारी बैंक लिमिटेड अलीगढ़ हाथरस, संजीव यादव अध्यक्ष दस्तावेज लेखक एसोसिएशन, बृजभान सिंह चौहान एडवोकेट, विपिन पाल एडवोकेट, दीपेश पाठक एडवोकेट, राममोहन यादव एडवोकेट, सत्यवीर सिंह यादव एडवोकेट, मनोज उपाध्याय,नवल सिंह यादव, रिंकू यादव, राकेश बघेल एडवोकेट,देवा बघेल, श्री निवास यादव,रेशम पाल बघेल एडवोकेट, प्रियांशु दरगढ एडवोकेट, देवेन्द्र बघेल युवा नेता, राहुल यादव, रनवीर सिंह यादव, हरिश्चन्द्र बघेल पूर्व प्रधान, देवेन्द्र राजपूत पूर्व प्रधान, संजय खान, जितेन्द्र यादव एडवोकेट,प्रवेन्द्र यादव एडवोकेट,रहीश कुरैशी, नबाब अहमद कुरैशी,पवन वार्ष्णेय आदि उपस्थित थे।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें