सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

17 दिसंबर को सिकंदराराऊ में होगा विराट हिन्दू समन्वय सम्मेलन

 

सिकंदराराऊ।

 रेलवे मार्ग पर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में विश्व के राम भक्तों से निवेदन एवं श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र मंदिर  के सम्पर्क पत्रक  के विमोचन के संबंध में पत्रकार वार्ता आयोजित की गयी ।

 प्रचारक तुलसीदास ने कहा मध्यकाल में बाबर ने भगवान राम के मंदिर जन्मभूमि को ध्वस्त कर उसे एक मस्जिद का रूप दिया। लेकिन हिंदू समाज निरंतर संघर्ष करता रहा हिंदू समाज का बहुत बड़ा बलिदान हुआ । 550 वर्षों के संघर्ष के पश्चात हिंदू समाज की जीत हुई और न्यायपालिका के आदेश के अनुसार भगवान राम की जन्म भूमि पर एक भव्य मंदिर का स्वरूप बना है । पिछले वर्ष समस्त समाज ने मिलकर के राम मंदिर के निर्माण में बढ़-चढ़कर के सहयोग दिया । अयोध्या जी से समस्त राम भक्त समस्त राम भक्तों को 22 जनवरी 2024 पौष शुक्ल द्वादशी विक्रम संवत 2080 दिन सोमवार को प्रभु श्री राम के बाल रूप नूतन विग्रह को श्री राम जन्मभूमि पर बना रहे नवीन मंदिर भूतल के गर्भ गृह में विराजित करके प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी । इसके लिए जन-जन तक हर ग्राम मोहल्ले तक संदेश निमंत्रण पत्र भेजने के लिए हिन्दू समन्वय सम्मेलन का आयोजन 17 दिसंबर 2022 को अपराह्न 1:00 बजे सरस्वती शिशु  विद्या मंदिर इंटर कॉलेज  रेलवे मार्ग सिकन्दरा राव में होगा । समस्त हिंदू समाज से निवेदन आग्रह है अधिक से अधिक संख्या में आकर के धर्म लाभ उठाएंगे । इस  सम्मेलन में समस्त संत समाज एवं सज्जन शक्ति  एकत्रित होगी । 

 पत्रकार वार्ता के अवसर पर सुरेंद्र सिंह पुंडीर, शिव कुमार गांधी ,पंकज कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य सुभाष कुमार , उप जिलाधिकारी वेद सिंह चौहान, पुरदिलनगर नगरपंचायत अध्यक्ष हर्षकांत कुशवाहा, बबलू सिसोदिया , चेतन शर्मा, वीरेश शर्मा, राधेश्याम चैचाणी, अखिल वार्ष्णेय, देवेंद्र सिंह राणा विधानसभा विस्तारक, जेजे नारायण आदि उपस्थित रहे ।

@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...