सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

डीएम ने तहसील अलीगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी जनसमस्याएं जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्यवाही

एटा।* जनता की समस्याओं, शिकायतों को शासन की मंशानुसार एक ही स्थान पर त्वरित गति से निस्तारण करने के उद्देश्य से जनपद की तीनों तहसीलों में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने तहसील अलीगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग कर जनता की समस्याओं को सुनकर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनशिकायतों का प्रथम बार में ही निस्तारण करें, कोई भी शिकायत सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान बार-बार प्रेषित नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही शिकायतों का निस्तारण शासन की मंशानुसार गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए।डीएम  ने इस दौरान अलीगंज क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में अध्ययनत छात्र, छात्राओं को निशुल्क चश्मा भी वितरित किए। 

डीएम ने निर्देश दिए कि अवैध कब्जे, पैमाईश के प्रकरण में तहसील की टीम द्वारा एक बार पैमाईश करने के उपरान्त यदि उसी भूमि पर पुनः कब्जा करने वालों पर एफआईआर दर्ज कराई जाए। इसमें किसी भी स्तर पर कोताही नहीं होनी चाहिए। अलीगंज, जैथरा ब्लाक में एक-एक अस्थायी गौशाला बनाने हेतु भूमि का चिन्हांकन कर निर्माण कार्य अतिशीघ्र शुरू कराया जाए। इसके साथ ही गढ़ीरोशन, आजमनगर गौशाला के समीप चरागाह की भूमि को चिन्हांकन कर उसमें चारे की बुआई कराए, जिसका उपयोग गौशाला में संरक्षित गौवंशों के लिए किया जा सके। डीएम ने रामनाथ सिंह निवासी मुईउद्दीनुपुर द्वारा दिए गए चरागार के पैमाईश प्रकरण में अतिशीघ्र पैमाईश करने हेतु तहसीलदार को निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि सभी लेखपाल, राजस्व निरीक्षक पैमाईश के प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही करें, जनता को न्याय देने में कोताही न बरती जाए। तहसील अलीगंज में कुल 55 प्राप्त शिकायतों में से 04 का मौके पर निस्तारण किया गया। 

एडीएम वित्त एवं राजस्व आयुष चौधरी ने एसडीएम सदर सुश्री भावना, तहसीलदार सहित अन्य तहसील स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में जनसमस्याओं को सुनकर प्राप्त 56 में से 5 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया। एडीएम प्रशासन आलोक कुमार तहसील जलेसर में एसडीएम नितिन तेवतिया, तहसीलदार सन्दीप सिंह सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त 18 में से 2 शिकायतों का निस्तारण किया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान सीडीओ डा0 एके बाजपेयी, एएसपी धनंजय सिंह कुशवाह, सीएमओ डा0 यूके त्रिपाठी, एसडीएम प्रतीत त्रिपाठी, डीडीओ प्रवीण कुमार राय, पीडी सुरेन्द्र कुमार गुप्ता, डीएओ मनवीर सिंह, डीडी कृषि रोताश कुमार, डीपीआरओ केके सिंह चौहान, एलडीएम सुनील कुमार, डीआईओएस चन्द्रकेश सिंह, बीएसए दिनेश कुमार, डीएसओ कमलेश गुप्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण आदि मौजूद रहे।

@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...