सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कलेक्ट्रेट के पास दुकानों से चोरी के मामले में एक चोर गिरफ्तार एवं मोटरसाइकिल समेत सामान बरामद

हाथरस।

एसओजी टीम व थाना मुरसान पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में थाना मुरसान क्षेत्र में कलेक्ट्रेट के पास बम्बे पर स्थित दुकानों में रात्रि में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना में शामिल 1 चोर को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से चोरी का 2 चैन सैट, 15 डिब्बे इंजन आँयल,4 टायर,3 ट्यूब मोटर साइकिल व 11 ट्यूब साइकिल आदि सामान व घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाईकिल बरामद की है। 

अवगत कराना है कि दिनांक 26.12.2023 को ललित कुमार पुत्र ब्रजकिशोर निवासी नगला गजुआ थाना मुरसान द्वारा थाना मुरसान पर लिखित तहरीर के माध्यम से सूचना दी कि दिनांक 25/26.12.2023 की रात्रि में अज्ञात चोरो द्वारा 3 दुकानों में रखा सामान चोरी कर लिया गया है । जिसके संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मुरसान पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था । 

 पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल द्वारा घटना का अनावरण करते हुए चोरों की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी मुरसान को निर्दिष्ट किया गया था । जिसके क्रम में पुलिस टीम द्वारा उक्त घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना में शामिल 1 चोर पुष्पा उर्फ पुष्पेन्द्र कुमार पुत्र जंगवहादुर सिहं निवासी खेडा वरामई थाना मुरसान जनपद हाथरस को असरोई बम्बा स्थित हनुमान मन्दिर से गिरफ्तार किया गया है । जिसके कब्जे से चोरी किये 2 चैन सैट,15 डिब्बे इंजन आँयल, 1 आँयल मैक लुब्रीकेन्ट, 4 टायर मोटरसाइकिल, 3 टयूब मोटरसाइकिल, 4 चैन कवर साइकिल ,11 टयूव साइकिल व घटना में प्रयुक्त मो0सा0 नं0 UP86Q2135 बरामद हुई है ।

 गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया कि उसने अपने साथी कमल उर्फ लुक्का पुत्र गुडडा उर्फ चन्द्र मोहन निवासी नगला गजुआ थाना हाथरस गेट व प्रवीन राना पुत्र साहब सिंह निवासी खेडा बरामई थाना मुरसान जनपद हाथरस के साथ मिल कर कलैक्ट्रेट चौराहा के पास बनी दुकानों को काटकर चोरी की थी । चोरी के सामान को हम तीनों ने आपस में बांट लिया था ।



@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...