सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एसओजी और चंदपा पुलिस ने किया लूट की घटना का खुलासा

हाथरस।

एसओजी टीम व थाना चंदपा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में थाना चंदपा क्षेत्रांतर्गत हुई लूट की घटना का अनावरण करते हुये घटना में शामिल 1 शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया है। कब्जे से लूटे हुए 1800 रुपये नगद, आधार कार्ड,नशीला पदार्थ(डायजापाम) व अवैध-असलाह कारतूस बरामद किया। 

अवगत कराना है कि दिनांक 17.12.2023 को वादी अम्बरीश पुत्र श्री कृष्ण निवासी ग्राम छौंडा थाना सासनी जनपद हाथरस द्वारा थाना चंदपा पर सूचना कि थाना चंदपा क्षेत्रातंर्गत बृजवासी होटल से कुमरपुर जाने वाले रास्ते पर मोटर साइकिल सवार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उससे बैग छिनकर भाग गए । उपरोक्त घटना के सम्बन्ध में वादी की प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना चंदपा पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था । 

 पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल द्वारा घटना के अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन कर थाना प्रभारी चंदपा को निर्देशित किया गया था । जिसके क्रम में दिनांक 28.12.2023 को पुलिस टीम के कठिन परिश्रम व अथक प्रयासोपरान्त धरातलीय साक्ष्य, टैक्निकल इन्टेलिजेन्स व प्राप्त अन्य लाभप्रद सूचनाओं के संकलन से थाना क्षेत्रांतर्गत हुई लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना में शामिल 1 लुटेरे अजय ठाकुर पुत्र कोमल सिंह निवासी बसगोई थाना सासनी जनपद हाथरस को कुंवरपुर बम्बे की पुलिया के पास बाईपास से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है । जिसके कब्जे से लूटे हुए 1800 रुपये नगद, आधार कार्ड, 1 अवैध तमंचा 315 बोर, 2 जिन्दा कारतूस 315 बोर,950 ग्राम नशीला पदार्थ(डायजापाम) बरामद हुए हैं । गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चंदपा पुलिस द्वारा विधिपूर्ण कार्यवाही की जा रही है ।

 गिरफ्तार अभियुक्त अजय ठाकुर द्वारा पूछताछ में बताया कि उसने दिनांक 20.12.2023 को अपने अन्य साथी सनी पुत्र बच्चू सिंह व कौशल पण्डित निवासी गण ग्राम छौडा थाना सासनी जनपद हाथरस के साथ मिलकर दिनांक 17.12.23 को बाईपास पर स्थित ब्रजवासी होटल के सामने कुंवरपुर गांव को जाने वाले रास्ते पर एक मोटर साइकिल सवार व्यक्ति से उसका बैग लूटा था जिसमें उसके आधार कार्ड पैन कार्ड, बैंक की पासबुक आदि व 10,000 रुपये थे, जो रुपए मिले थे हम तीनों ने आपस में बांट लिया था । घटना में शामिल अन्य दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास करते हुये पुलिस द्वारा अग्रेत्तर विधिपूर्ण कार्यवाही की जा रही है ।



@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...