अलीगंज।* नगर पालिका परिषद अलीगंज के अध्यक्ष प्रतिनिधि सुजीत कुमार गुप्ता उर्फ बॉबी ने शासन के आदेशानुसार नगर पालिका परिषद की सफाई सर्वेक्षण टीम व सफाई कार्यवाहक नायकों के साथ नगर के दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को जल्द से जल्द स्वत: ही हटा लेने का दुकानदारों के पास जाकर अनुरोध किया। जिससे नगर के नाले नालियों में एकत्रित कूड़े को साफ कराकर नगर में जल भराव की स्थिति को समाप्त किया जा सके।अलीगंज में नगर पालिका परिषद की सफाई सर्वेक्षण टीम व सफाई कार्यवाहक नायकों के साथ अतिक्रमण को लेकर दुकान-दुकान जाकर सम्पर्क किया। जिसमे नगर पालिका परिषद अलीगंज अध्यक्ष प्रतिनिधि सुजीत कुमार गुप्ता उर्फ़ बॉबी ने कहा कि आप लोग दुकानों के आगे से तख्त वेंच व अन्य सामान जो बाहर रख अतिक्रमण कर रखा है वह अतिक्रमण को स्वतः ही हटा लें। जिससे नगर के नाले नालियों में एकत्रित कूड़े को साफ कराकर नगर में जल भराव की स्थिति को समाप्त किया जा सके साथ ही अतिक्रमण से जो जाम की स्थिति उत्पन्न होती है उससे भी निजात मिल सके। अन्यथा की स्थिति में दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिन दुकानदारों ने दुकान के सामने अतिक्रमण कर रखा है उन पर चालान की कार्रवाई भी की जाएगी। उक्त मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सुजीत गुप्ता उर्फ बॉबी, व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद आर्य, राकेश स्वर्णकार, अशोक जैन, सुदेश गुप्ता, मैनेजर सफाई प्रभारी सुनील कुमार गुप्ता, राजेश सक्सेना, अजीत कुमार, अंशुल द्विवेदी नीरज गुप्ता, मौजूद रहे।
विदित हो कि उप जिलाधिकारी अलीगंज नें अतिक्रमण की समस्याओं से निजात पाने के लिए अलीगंज तहसील सभागार में व्यापारी बंधुओ से बैठक कर वार्ता की थी। उन्होने व्यापार बंधुओं द्वारा उठायी जाने वाली समस्याओं से अवगत होने के बाद उसके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए थे। नगर में हो रहे अतिक्रमण और साफ सफाई की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए व्यापारियों से चर्चा की थी।
@samachar24news

एक टिप्पणी भेजें