पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल द्वारा थाना सासनी क्षेत्रान्तर्गत मंगलायतन तीर्थधाम का भ्रमण कर नववर्ष-2024 के दृष्टिगत आने वाले पर्यटक व श्रद्धालुओं की सुरक्षा, पार्किंग व यातायात व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में जानकारी की गई । इस दौरान पुलिस अधीक्षक का स्वागत मंगलायतन तीर्थधाम के प्रबन्धक सुधीर जैन द्वारा पट्टिका पहनाकर किया गया ।
पुलिस अधीक्षक द्वारा नववर्ष के दृष्टिगत मंगलायतन तीर्थधाम पर घूमने आने वाले पर्यटकों व श्रृद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था एवं सुगम यातायात व्यवस्था हेतु पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाकर सतर्क दृष्टि रखने हेतु क्षेत्राधिकारी नगर व प्रभारी निरीक्षक थाना सासनी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।
@samachar24news


एक टिप्पणी भेजें