सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अखिल भारतीय पंचायत परिषद ने राधा मोहन दास अग्रवाल , सांसद को किया सम्मानित

दिल्ली। 

अखिल भारतीय पंचायत परिषद के पदाधिकारियों का एक शिष्ट मंडल परिषद के अध्यक्ष अशोक सिंह जादौन के नेतृत्व में राधामोहन दास अग्रवाल जी संसद सदस्य राज्य सभा एवं राष्ट्रीय महासचिव भारतीय जनता पार्टी से भाजपा के केंद्रीय कार्यालय के हाल दिल्ली में भेंट करके अग्रवाल को सम्मानित किया।

 ज्ञात हो कि राधामोहन दास अग्रवाल ने विगत 20 एवं 21 जनवरी 2023 में बिहार राज्य पंचायत परिषद , पटना में   सत्य प्रकाश ठाकुर तत्कालीन कार्यकारी अध्यक्ष परिषद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई अखिल भारतीय पंचायत परिषद की कार्य समिति एवं महासमिति  की बैठक में परिषद के मुख्य महामंत्री शीतला शंकर विजय मिश्र ने प्रस्ताव प्रस्तुत किया था कि 73,74वें संविधान संशोधन द्वारा त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं को प्रदत्त अधिकारों को हस्तानंतरित करने एवं समस्त निर्वाचित , ग्राम प्रधानों, ब्लाक प्रमुखों , ज़िला परिषद अध्यक्ष एवं नगर पंचायत , नगर पालिका एवं नगर निगमों के मेयर , चेयरमैन आदि को नियमित मासिक वेतन , भत्ता एवं पेंशन आदि विधायकों ,विधान परिषद सदस्यों एवं सांसदों की तरह प्रदान करने के लिए एक और संविधान संशोधन किया जाय। यह प्रस्ताव सर्व सम्मति से करतल ध्वनि के मध्य पारित किया गया था। राधा मोहन दास अग्रवाल  सदस्य राज्य सभा एवं राष्ट्रीय महासचिव भारतीय जनता पार्टी ने शीतकालीन सत्र में राज्य सभा में परिषद द्वारा पारित उपरोक्त प्रस्ताव के अनुरूप सवाल उठाया और त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं को अधिकार सम्पन्न बनाने के लिए संविधान संशोधन की माँग की थी। 

शिष्टमंडल को सम्बोधित करते हुए राधा मोहन दास अग्रवाल सांसद ने आश्वस्त किया कि अखिल भारतीय पंचायत परिषद देश के किसी भी भाग में कार्य क्रम आयोजित करती है और उन्हें निमंत्रित करती है तो वह , वहाँ उपस्थित होंगे और पंचायतों के सशक्तिकरण में अपना पूर्ण सहयोग देंगे। 

प्रतिनिधि मंडल में महेंद्र कुमार यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश लोधी , राष्ट्रीय महासचिव ठाकुर बच्चू सिंह, पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी चौधरी बनी सिंह, कार्यकारी जिला अध्यक्ष अलीगढ़ अमित चौहान, जिला उपाध्यक्ष गिरीश कुमार, जिला उपाध्यक्ष चौधरी गजेंद्र सिंह ,बंटी सिंह प्रधान जी , मुनेंद्र सिंह प्रधान ,अजीत प्रधान ,शान्ती देवी प्रधान, देवेन्द्र चौधरी एवं पंचायत परिषद के पदाधिकारीगण मौजूद रहे।


@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...