एटा।* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में अवैध शराब तथा शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जसरथपुर, थाना जलेसर व थाना नयागांव पुलिस नें तीन आरोपियों को 63 पव्वे देशी शराब सहित गिरफ्तार किया है।थाना जसरथपुर पुलिस नें चेकिंग के दौरान मुखबीर की सूचना पर थाना जसरथपुर के भोज्जापुर निवासी देवेंद्र उर्फ पप्पू यादव पुत्र लटूरी सिंह को 20 पव्वे देशी शराब सहित गिरफ्तार किया है। वही थाना जलेसर पुलिस ने चेकिंग के दौरान थाना जलेसर के मोहल्ला हथोड़ा नई बस्ती निवासी बन्ने खां पुत्र नन्ने को 22 पब्बे देसी शराब सहित गिरफ्तार किया है। वही थाना नयागांव पुलिस नें एक अभियुक्त सुनील पुत्र कंवरपाल निवासी रजपुरा थाना नयागांव को 21 पव्वे अवैध देशी शराब सहित गिरफ्तार किया है। अवैध देसी शराब सहित आरोपियों को पकड़ने में थाना जलेसर से प्रभारी निरीक्षक जगदीश सिंह, उप निरीक्षक चंद्रशेखर त्रिपाठी, कांस्टेबल सुमित कुमार, कांस्टेबल भानचंद्र, और थाना जसरथपुर पुलिस से उप निरीक्षक चरन सिंह, आरक्षी रोहित कुमार और थाना नयागांव से उप निरीक्षक जयशंकर पांडेय कांस्टेबल आकाश बंसल उपस्थित रहे।
@samachar24news

एक टिप्पणी भेजें