ऑपरेशन जागृति अभियान के तहत छात्र-छात्राओं जागरुक करते हुए बताएं आत्मरक्षा के उपाय सभी अभिभावक अपने बच्चों को सही गलत का अंतर समझाएं कोई भी व्यक्ति गलत प्रसंगती करता है तो हेल्पलाइन नंबरों पर करें शिकायत

अलीगंज।*  ऑपरेशन जागृति अभियान के अंतर्गत विकासखंड अलीगंज के कैल्ठा स्थित जनता इंटर कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा ने छात्र-छात्राओं को जागरूक करते हुए आत्मरक्षा के गुर बताये और कहा कोई भी व्यक्ति अगर आपके साथ दुर्व्यवहार या गलत प्रसंगती करता है तो तुरंत अपने माता-पिता को अवश्य बताएं और हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से शिकायत दर्ज कराये जिससे कोई भी व्यक्ति किसी भी महिला या स्कूली बच्चों से दुर्व्यवहार करने से पूर्व हजारों बार सोचे। वही सभी छात्र-छात्राओं को सही गलत का मतलब समझाकर सुरक्षा कि भावना उत्पन्न की गई।


विकासखंड अलीगंज क्षेत्र के जनता इंटर कॉलेज कैल्ठा में अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा ने छात्र-छात्राओं को जागरूक करते हुए बताया कि कम उम्र की नाबालिग बच्चियों जो किसी के बहकावे में आकर या प्रेम प्रसंग में पड़कर घर से भाग जाती है उसके प्रति जागरूक किया गया। युवा बालिकाओं व महिलाओं को साइबर हिंसा के बारे में जागरूक व सचेत किया गया। सरकारी योजनाएं, हेल्पलाइन नंबर व अन्य सुरक्षा के उपाय बताए गए,  शिक्षा रोजगार अन्य कौशल सीखना, जानकारी, संसाधन तक पहुंच, निर्णय लेने का अधिकार, आने-जाने की स्वतंत्रता, सामुदायिक कार्यों में भाग लेना, प्रमुख योजना- कन्या सुमंगला योजना, बाल सेवा योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, के विषय में जानकारी दी। बालिकाओं किशोरियों को उत्तर प्रदेश में संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबर चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर, वूमेन'एस पावर लाइन1090, महिला सहायता नंबर 181,112 की जानकारी दी गयी। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय कुशवाहा, क्राइम निरीक्षक वेगरामसिंह, महिला उप निरीक्षक मनीषा यादव, हैंड कांस्टेबल सुशील कुमार, महिला कांस्टेबल कृष्णा रानी, महिला कांस्टेबल अर्चना यादव, कांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार, कांस्टेबल सचिन कुमार थाना नयागांव एसओ प्रेमपाल सिंह, एसओ रामपुर, एसओ जसरथपुर,  जनता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डीके सिंह सहित समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रही।

@samachar24news

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2