सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जयंती समारोह में पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय को याद कर भावुक हुए समर्थक



सिकंदराराऊ। 

रामवती कुंज में पूर्व ऊर्जामंत्री रामवीर  उपाध्याय की 67 वीं जयंती के उपलक्ष्य में उनके समर्थकों द्वारा पंडित रामवीर उपाध्याय पुण्य स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश के राजस्व मंत्री अनूप बाल्मीकि एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा रामवीर उपाध्याय मुख्य अतिथि एवं जिला प्रभारी डीपी भारती, जिला अध्यक्ष शरद महेश्वरी, ब्लॉक प्रमुख मुरसान रामेश्वर उपाध्याय एवं ब्लाक प्रमुख हसायन डीपी सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए । कार्यक्रम का संचालन आशीष दीक्षित ने किया एवं अध्यक्षता पंडित पुरुषोत्तम शर्मा ने की। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में पहुंचे पंडित रामवीर उपाध्याय के समर्थकों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। वहीं एक एलईडी के माध्यम से पंडित रामवीर उपाध्याय के पुरानी वीडियो को दिखाया गया व पुराने भाषणों को सुनाया गया जिसे देखकर  स्वयं सीमा उपाध्याय एवं समर्थक भावुक हो गये। उनके चेहरे पर अपने नेता की  याद झलक रही थी । तमाम कार्यकर्ता अपने नेता को याद करते हुए मायूस  बैठे थे ।

 वहीं कार्यक्रम में आए अतिथियों ने पंडित रामवीर उपाध्याय के सम्मान में उनकी कार्यशैली को याद किया। पूरे क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोगों द्वारा सर्व सहमति से सीमा उपाध्याय के पगड़ी बांधकर अपना नेता भी चुना। 

 मुख्य अतिथि सीमा उपाध्याय ने कहा कि मेरे दरवाजे 24 घंटे लोगों की सेवा के लिए खुले हुए हैं। रामवीर उपाध्याय तो नहीं हो सकती किंतु मेरा पूरा प्रयास रहेगा कि उनका एक भी प्रशंसक मेरे दरवाजे से खाली हाथ न लौटे। जितनी सामर्थ मुझे उनके द्वारा प्रदान की गई है। मैं उसका सदुपयोग करते हुए सदैव आप लोगों की सेवा में तत्पर रहूंगी। 

 मुख्य अतिथि के रूप में पधारे राजस्व मंत्री अनूप वाल्मीकि ने कहा कि रामवीर उपाध्याय जैसे राजनेता कभी-कभी पैदा होते हैं। हम सब लोगों को उनके आदर्शों पर चलकर एक सफल राजनीति की प्रेरणा लेनी  चाहिए। उनके आदर्श  हमें अपनी उच्च राजनीति को प्रेरित करते हैं । मेरा उनसे काफी समय से गहरा लगाव था एवं मैंने उन्हें अपने आदर्श के रूप में देखा था। मैंने राजनीति में उनसे बहुत कुछ सीखा है । जब मैं राजनीति में कुछ भी नहीं था, उस समय जब मैं उनसे मिला उन्होंने मुझे पूरा सम्मान दिया। 

 रामेश्वर उपाध्याय ने कहा कि मैं एवं मेरी बड़ी भाभी सीमा उपाध्याय आप लोगों की सेवा में रहेंगे। आप लोगों की सेवा में कभी कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। 

कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष शरद महेश्वरी एवं जिला प्रभारी डीपी भारती ने संबोधित किया। 

कार्यक्रम के आयोजकों आशीष दीक्षित ,आकाश दीक्षित, रानू पंडित, शैंकी पाठक, लव पंडित, रिंकू शर्मा ने सभी अतिथियों का फूल माला पहनाकर  शॉल उड़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। 

इस दौरान  राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी, राम शंकर तिवारी , उमाशंकर गुप्ता, सोमेश यादव , प्रवेश परमार, देवेंद्र राघव, मुकेश शर्मा, प्रतीक शर्मा, सुभाष पचौरी, कुलदीप पचौरी, सोनपाल नायक ,देवेंद्र बघेल, बनी सिंह बघेल पूर्व प्रत्याशी विधानसभा सिकंदराराऊ, राजू अंसारी, नरेश चतुर्वेदी, राजीव चतुर्वेदी, चक्रवर्ती पाठक ,इरफान, सलीम अहमद वारसी, नवी शेर, सूरजपाल दिवाकर, डॉ श्रीकांत त्रिवेदी, कमल जाखेटिया, विन्नी जाखेटीया, भूपेंद्र शर्मा , संजय दुबे, प्रेमशंकर शर्मा ,विनोद शर्मा पूर्व प्रधान, शिवकुमार शर्मा पूर्व प्रधान, अरविंद शर्मा ,शिव सिंह लोधी प्रधान, मुकेश शर्मा प्रधान, संतोष शर्मा, रामकुमार, विष्णु पाठक, डॉ डिप्टी सिंह, सत्यवीर व्यास, समर सिंह जाटव ,मनवीर शर्मा प्रधान आदि मौजूद रहे ।


@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...