क्षेत्र के ग्राम बाबस में केवीके, हाथरस द्वारा एक दिवसीय महिला प्रशिक्षण कार्यक्रम फल एवं सब्जी संरक्षण तकनीक विषय पर आयोजित किया गया। प्रशिक्षण की आयोजिका कृषि विज्ञान केंद्र की गृह विज्ञान विषय की महिला वैज्ञानिक डॉ पुष्पा देवी ने मिश्रित सब्जियों के अचार बनाने के प्रशिक्षण को प्रयोग करके दिखाया। इस मौसम में सब्जियों के अचार बनाकर बाजार में बेचकर महिलाएं आमदनी बढोतरी कर सकती हैं। सब्जियों में गाजर, मूली फूलगोभी, हरी मिर्च, हरी मटर, अदरक, नींबू, आदि को मिश्रित कर अचार को बनाकर डिब्बा बंद कर सुरक्षित रखने के तरीके की विधिवत जानकारी दी। केंद्र के कृषि प्रसार के वैज्ञानिक डॉ विनोद प्रकाश ने प्रशिक्षण लेती महिलाओं को जैविक तरीके से सब्जियों को उगाने की तकनीकी को बबताया।
केंद्र के कृषि अभियंत्रण के वैज्ञानिक डॉ कमल कांत ने अचार बनाने के बाद डिब्बा बंदी के साथ सब्जियों के अच्छे उत्पादन के बाद लिए महिला उपयोगी कृषि यंत्रों के बारे मे जानकारी दी। केंद्र के मृदा वैज्ञानिक डॉ जगदीश मिश्रा ने प्रशिक्षण में महिलाओं को केचुए की खाद बनाने के तरीके की विधिवत जानकारी दी।
@samachar24news


एक टिप्पणी भेजें