थाना हाथरस गेट क्षेत्र के मुख्य बाजारों, स्थानों में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाथरस। 

पुलिस अधीक्षक हाथरस निपुण अग्रवाल के निर्देशन में आगामी लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक थाना हाथरस गेट सतेन्द्र राघव द्वारा आरएएफ बल के साथ जनपद में शान्ति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखने के दृष्टिगत थाना हाथरस गेट क्षेत्र के मुख्य बाजारों , स्थानों में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया । इस दौरान निरीक्षक आरएएफ बल  महेश चंद्र,चौकी प्रभारी दुर्वेश सिंह एवं पर्याप्त पुलिस बल व आरएएफ बल मौजूद रहा। पुलिस फोर्स द्वारा थाना हाथरस गेट क्षेत्र के मौहल्ला खंदारीगढी, विष्णुपुरी, बाग्ला अस्पताल, मौहल्ला श्रीनगर, रमनपुर, कैलाश नगर, पत्थर वाली रोड, इगलास अड्डा आदि मुख्य बाजार, स्थानों में फ्लैग मार्च किया गया । इस दौरान थाना हाथरस गेट क्षेत्र के मुख्य बाजारों ,स्थानों पर भ्रमण कर आमजन को सुरक्षा का एहसास दिलाया गया । इस दौरान आमजन से वार्ता कर कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया ।



@samachar24news

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2