सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण कर ली सलामी

 




हाथरस। 

 पुलिस अधीक्षक हाथरस निपुण अग्रवाल द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन हाथरस में शुक्रवार को परेड का निरीक्षण कर सलामी ली गई। 

 सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक के आगमन पर परेड द्वारा उनको सलामी दी गई । तत्पश्चात उन्होंने परेड का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान परेड में उपस्थित पुलिसकर्मियों की वर्दी को देखा गया तथा साफ-स्वच्छ वर्दी धारण करने हेतु सभी को निर्देशित किया गया । पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड में उपस्थित डायल 112 के दो पहिया व चार पहिया वाहनों का निरीक्षण किया गया । इस दौरान वाहनों की साफ-सफाई, घटनास्थल किट, हूटर आदि को चेक किया गया तथा गाडियों के रखरखाव के सम्बन्ध में प्रभारी डायल-112 को निर्देशित किया गया । इसी क्रम में परेड में उपस्थित डॉग स्क्वायड का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । पुलिस अधीक्षक द्वारा जवानों की भोजन व्यवस्था के लिए संचालित मैस की व्यवस्था को देखा गया । निरीक्षण के दौरान मैस की अच्छी साफ-सफाई व्यवस्थाओं हेतु मैस में नियुक्त कर्मचारीगणों को निर्देशित किया गया । पुलिस अधीक्षक द्वारा समय-समय पर जवानों हेतु बनने वाले भोजन की गुणवत्ता चैक करने तथा साफ-सफाई आदि व्यवस्थाओं को और बेहतर करने के हेतु प्रतिसार निरीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।

तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा साइबर थाना का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान रजिस्ट्ररों को चैक किया गया । पुलिस अधीक्षक द्वारा साइबर जागरुकता अभियान हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया ।

 इसके उपरान्त पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन स्थित आदेश कक्ष में अर्दली रूम किया गया । अर्दली रूम के दौरान विभिन्न शाखाओं तथा गार्दों के रजिस्ट्ररों, निरीक्षण पुस्तिकाओं को चैक किया गया । पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद में लगी गार्दों को समय-समय पर चैक करने एवं निरीक्षण पुस्तिका में अंकन करने हेतु सम्बन्धित को आदेशित किया गया । तथा प्रतिसार निरीक्षक को पुलिस लाइन की नियमित साफ- सफाई कराये जाने हेतु निर्दिष्ट किया गया । इस दौरान क्षेत्राधिकारी सादाबाद गोपाल सिंह, प्रतिसार निरीक्षक राजुकमार सिंह आदि अधिकारीगण कर्मचारीगण मौजूद रहे ।



@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...