एटा।* थाना सकीट के मोहल्ला उरहैना स्थित एक मकान के पीछे शनिवार सुबह युवक का शव पड़ा मिला। इसके बाद आसपास के लोग पहुंचे और सनसनी फैल गई। सूचना पुलिस को दी गई। परिजन युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं। घटनास्थल का निरीक्षण सीओ व अन्य अधिकारियों ने किया और डॉग स्क्वाइड व फोरेंसिक टीम भी जांच की।थाना सकीट क्षेत्र के गांव सकतपुर निवासी 38 वर्षीय शीलेंद्र यादव का शव कस्बा के मोहल्ला उरहैना में स्थित मकान के पीछे पड़ा मिला है। भाई कौशल यादव ने बताया कि हत्या कर शव को मकान के पीछे डाला गया है। अगर छत से गिरता तो शरीर पर चोटों के निशान होते, लेकिन शरीर पर एक भी चोट का निशान नहीं है। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि पहले हत्या की गई है और बाद में शव को मकान के पीछे रख दिया है।
बताया कि भाई करीब 10 साल पहले बीएसएफ की नौकरी छोड़कर घर आ गए थे। जबकि भाभी का कोई भाई नहीं है। इसके चलते माता-पिता की देखभाल करने के लिए शादी के बाद से ही अपने मायके गांव गणेशपुरा शरीफपुर थाना कुरावली जिला मैनपुरी में रहती आ रही हैं। दो बच्चे हैं, वह भी भाभी के पास ही रहते हैं। जबकि भाई कस्बा सकीट स्थित मकान पर रहते थे। गांव करीब 3 किमी दूर है। वहां पर भी हर रोज आना जाना रहता है।
@samachar24news

एक टिप्पणी भेजें