बीजेपी सरकार पर जमकर साधा निशाना सड़कों पर काल बनकर घूम रहे सांड, ट्रैफिक पुलिस से ज्यादा आते हैं नजर- अखिलेश यादव बलिदानी मेजर केपी सिंह यादव की प्रतिमा का किया अनावरण

 




एटा।* अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग किसानों, गरीबों और सपा कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे लगा रहे हैं। 


समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। सपा मुखिया यहां बलिदानी मेजर केपी सिंह यादव की प्रतिमा का अनावरण करने आए थे। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। अखिलेश यादव ने शहीद केपी सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद यहां उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की सड़कों पर पुलिस से ज्यादा सांड दिखाई देते हैं। इस सरकार में बीजेपी के लोग किसानों, गरीबों व सपा कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे लगा रहे हैं। यहां एक ही प्रकार के लोगों की सरकार चल रही है। पहले हम पर आरोप लगाए जाते थे। आज समाज का हर वर्ग दुखी दिखाई दे रहा है। अखिलेश यादव ने कहा कि सांड सड़कों से लेकर खेतों तक काल बनकर घूम रहे हैं। आए दिन किसानों को सींग मारकर घायल कर देते हैं। इसके अलावा एक शहीद की प्रतिमा का अनावरण करने का जो मौका शहीद के परिवार ने दिया है उसके लिए हम उनके आभारी रहेंगे।



@samachar24news

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2