सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अलीगंज के ग्राम कैला में पहुंची भारत संकल्प यात्रा की वैन* केंद्र की योजनाओं से कराया अवगत, दिया योजनाओं का लाभ 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनने के सपने को हम सभी मिलकर करेंगे साकार-जिला महामंत्री


अलीगंज।* केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी और लोगों को मौके पर लाभ देने के लिए इन दिनों पूरे भारत में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा के माध्यम से जहां गांव-गांव में लोगों को सरकारी विभाग के अधिकारियों के द्वारा केंद्रीय योजनाओं की जानकारी दी जा रही है इसके साथ ही कई योजनाओं का लाभ भी आमजन को दिया जा रहा है। जिसके तहत अलीगंज के ग्राम कैला में भारत विकसित भारत संकल्प यात्रा की वैन पहुंची जहां संकल्प यात्रा की वैन द्वारा उपस्थित ग्राम वासियों व स्कूली बच्चों को विभाग के अधिकारी द्वारा अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई और साथ ही योजनाओं का लाभ दिया गया।


विकासखंड अलीगंज के ग्राम कैला में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सहसंयोजक उत्तर प्रदेश दिनेश गुप्ता, जिला महामंत्री आशीष राजपूत,विजय सिंह राठौर द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर व फूल अर्पित कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। जहां विकसित भारत संकल्प यात्रा की वैन द्वारा ग्राम वासियों को केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई और साथ ही जल जीवन मिशन, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, जन धन योजना, पीएम आवास योजना, पीएम प्रणाम योजना और यूरिया सब्सिडी योजनाओ का लाभ दिया गया। वही उपस्थित सभी लोगों को शपथ दिलाई गई  कि हम शपथ लेते है कि भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करेंगे। गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेकेंगे। देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करेंगे। भारत कि एकता को सुदृढ़ करेंगे और देश कि रक्षा करने वालों का सम्मान करेंगे। नागरिक होने का कर्तव्य निभाएंगे। इस अवसर पर जिला महामंत्री आशीष राजपूत, संयोजक दिनेश गुप्ता, विजय सिंह राठौर, विवेक वर्मा सहायक विकास अधिकारी, पशुपालन विभाग से मनोज कुमार, कृषि विभाग से एडीओ सुखबीर सिंह, रविंद्र सिंह, जितेंद्र कुमार, आशीष कुमार, रवि शाक्य जल निगम मिशन, ग्राम प्रधान दीपक कुमार, श्रीपाल रोजगार सेवक, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशाएं, सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। 


जिला महामंत्री आशीष राजपूत ने बताया कि भारत सरकार की महत्वपूर्ण पहल सरकार द्वारा जितनी भी योजनाएं संचालित है लोगों तक पहुंचे न कि कागजों में सीमित रहे। भारत संकल्प यात्रा का मेंन मकसद ही लोगों को जागरूक करना है विश्वास है कि भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को हम सभी मिलकर साकार करेंगे।


@samachar24newd

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...