हिंदी प्रोत्साहन समिति के तत्वावधान में स्व बाबूलाल माहेश्वरी की पुण्य स्मृति के अवसर पर एक विराट कवि सम्मेलन का आयोजन दिनांक 15 दिसंबर शुक्रवार की शाम 5:30 बजे से नगर के बाल भारत शिक्षा केंद्र के सभा कक्ष में आयोजित किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के जिला अध्यक्ष शरद महेश्वरी रहेंगे वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में सुरेंद्र सिंह पुंढीर वरिष्ठ भाजपा नेता, आशीष कुमार सिंह कोतवाल सिकंदराराऊ एवं पंकज गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष भाजपा मौजूद रहेंगे।
यह कार्यक्रम सुप्रसिद्ध प्राकृतिक चिकित्सा डॉ सच्चिदानंद के सानिध्य में संपन्न होगा ।
कवि सम्मेलन में वरिष्ठ कवि टिल्लन वर्मा उझानी , प्रशांत उपाध्याय शिकोहाबाद ,डॉ शैलजा दुबे गुड़गांव , संजीव कुलश्रेष्ठ कानपुर ,कुमारी अलका अद्भुत एटा , धर्मेंद्र शर्मा एत्मादपुर बाहर से आमंत्रित किए गए हैं। वहीं स्थानीय कवियों में डॉ सत्येंद्र भारद्वाज , प्रमोद विषधर, डॉ दत्तात्रेय द्विवेदी पुरदिलनगर व पंकज पंडा काव्य पाठ करेंगे।
उक्त कार्यक्रम के आयोजक पवन माहेश्वरी बौहरे व विजय महेश्वरी एवं कार्यक्रम संयोजक देवेंद्र दीक्षित शूल सहसंयोजक आदित्य भाई व मुकुल गुप्ता ने नगर व क्षेत्र के सभी काव्य प्रेमियों से कार्यक्रम में समय से पधारने का आग्रह किया है।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें