रेलवे समपार संख्या 279 /स्पेशल सिकंदराराऊ एटा मार्ग फाटक पर मशीन द्वारा अनुरक्षण कार्य हेतु सड़क यातायात 19 दिसंबर को सुबह 7:00 से 20 दिसम्बर को शाम 7:00 बजे तक 36 घंटे वाहनों का आवागमन बंद रहेगा । इस संबंध में रेलवे अधिकारियों द्वारा पुलिस एवं प्रशासन को सूचना दी गई है।
इस संबंध में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक हाथरस को अवगत कराते हुए रेलवे के सी सेक्शन इंजीनियर हाथरस सिटी आलोक कुमार ने कहा है कि रेलवे समपार संख्या 279 /स्पेशल सिकंदराराऊ एटा मार्ग फाटक पर मशीन द्वारा अनुरक्षण कार्य 19 दिसंबर को सुबह 7:00 से 20 दिसम्बर को शाम 7:00 बजे तक 36 घंटे तक कराया जाना है। यह समपार फाटक इस अवधि के दौरान निरंतर कार्य कराने हेतु सड़क वाहनों के लिए बंद रहेगा। संरक्षा की दृष्टि से यह कार्य कराना अति आवश्यक है। इसलिए सड़क वाहनों को नियंत्रित करने एवं रूट डायवर्ट हेतु इस समपार पर पुलिस बल की व्यवस्था की जाए।
@samachar24news


एक टिप्पणी भेजें