सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदीप गुप्ता की याद में गरीब असहायों को किये कंबल वितरण 6000 कम्बलों का हुआ वितरण, कंबल पाकर खुश हुए लोग तहसील सभागार में वितरित किए गए कंबल गरीब निर्धन व असहाय की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म


अलीगंज।* जिले में ठंड की दस्तक दे चुकी है। गरीब, बेसहारा, जरूरतमंदों के लिए यह कठिन समय होता है। लेकिन कहते हैं ना कि ईश्वर इस धरती पर किसी ने किसी को निमित्त बनाकर ज़रूरतमंदों का ख्याल रखते हैं। वैसे तो गरीबों के लिए सभी मौसम दुखदाई होते हैं। लेकिन जाड़े का मौसम बहुत ही दुखदाई होता है। जब ठंड अपने जोर पर होती है और शरीर पर गर्म कपड़ा और रात में ओढ़ने को गर्म बिस्तर न हो तो हाल और भी बुरा हो जाता है। जाड़े की जैसे ही शुरुआत हुई, तो निर्धन व असहाय लोगों के बीच कंबल व गर्म कपड़ा बांटने के लिए सामाजिक लोगों के हाथ भी आगे बढ़ने लगे और ठंड के ठिठुरते लोगों को थोड़ी राहत देने के अभियान में जुटने लगे हैं।


सीमेंट के व्यवसाई संदीप गुप्ता की  अलीगढ़ में गोली मारकर के हत्या कर दी गई थी। बुधवार को उनकी द्वितीय पुण्यतिथि अलीगंज में एस एस रिसोर्ट में मनाई गई। पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में कंबल वितरण कार्यक्रम का अयोजन किया गया। शीत लहर को देखते हुए कायमगंज रोड स्थित कंबल वितरण अयोजन में करीब 6000 कांबलो का वितरण किया गया। क्षेत्र और नगर के गरीब और असहाय परिवार को कंबल बांटे गए। जिसको लेकर के टोकन पहले ही बांट दिए थे। मृतक संदीप गुप्ता की पत्नी सुनीता गुप्ता अध्यक्ष नगर पालिका परिषद अलीगंज ने बताया क्षेत्र के गरीब असहाय लोगों की सहायता करने से मन अच्छा हो जाता है लेकिन क्षेत्र के गरीब और असहाय लोगों की सहायता करने में उनके दर्शन हो जाते है। ये कंबल वितरण कार्यक्रम की नीव उन्ही के द्वारा डाली गई थी हमारी कोशिश है ये परिपाटी निरंतर चलती रहे। इस मौके पर विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, अपर जिला अधिकारी आलोक कुमार, एसडीएम प्रतीक त्रिपाठी, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता, ब्लाकप्रमुख प्रतिनिधि डा अशोक रतन शाक्य, उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, सुजीत कुमार गुप्ता बॉबी, सुदेश गुप्ता उर्फ मैनेजर प्रदीप गुप्ता मनोज गुप्ता पिंटू राजीव गुप्ता वूटन  प्रमोद कुमार मिश्रा, समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। इसी क्रम में अलीगंज तहसील सभागार में प्रशासन द्वारा कमल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें करीब 2500 कंबल वितरित किए गए। कंबल पाकर गरीब वर्ग के लोगों के चेहरे पर खुशी नजर आई। उक्त मौके पर तहसील सभागार में आयोजित गर्म कंबल वितरण कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, उप जिलाधिकारी अलीगंज प्रतिक त्रिपाठी, तहसीलदार राकेश कुमार सिंह, नायब तहसीलदार विक्रम सिंह सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा



@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...