सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पी.एम.श्री. प्रा.वि. सकतपुर मैं धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस डे बच्चे बने संटा क्लोज, वितरित की चॉकलेट व टॉफियां पेंटिंग व नृत्य कर बच्चों ने बांधा समां



सकतपुरविकासखंड सकीट क्षेत्र के पी.एम.श्री प्राथमिक विद्यालय सकतपुर सकीट में क्रिसमस डे अत्यंत धूमधाम से मनाया गया । इस अवसर पर नन्हें बच्चों ने संटा क्लोज बनकर सबको टॉफी व खिलौने बाँटे। सभी कक्षाओं को अत्यंत मनमोहक ढंग से सुसज्जित किया गया। छात्रों ने आकर्षक क्रिसमस ट्री बनाए और यीशु पर आधारित कई गीत, नृत्य व पेंटिंग भी प्रस्तुत की।


पी.एम.श्री. प्राथमिक विद्यालय सकतपुर पर मैरी क्रिसमस डे बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों को प्रभु यीशु मसीह के बारे में जानकारी दी। इस दिन प्रभु यीशु मसीह बच्चों से बहुत प्यार करते थे इसलिए ही क्रिसमस डे पर बच्चों के लिए, स्पेशल गिफ्ट खरीदकर उन्हें सरप्राइज दिया जाता है  सांता क्लॉज आज स्कूल में आयें बच्चों को टाॅफी , चाकलेट ,बांटी बच्चों ने सांता क्लॉज और क्रिसमस ट्री के पोस्टर बनाये।  सभी ने  बड़े ही उत्साह के साथ मेरी  क्रिसमस  डे मनाया गया।


प्रधानाध्यापिका अनुपम द्विवेदी नें बच्चों को जानकारी देते हुए बताया कि यह त्योहार विश्वभर में फैले ईसा मसीह के करोड़ों अनुयायियों के लिए पवित्रता का संदेश लाता है तथा उनके बताए हुए मार्गों व उच्च आदर्शों पर चलने हेतु प्रेरित करता है। क्रिसमस का त्योहार प्रतिवर्ष अंग्रेजी महीने के अनुसार दिसंबर की 25 तारीख को मनाया जाता है। क्योंकि प्रभु ईसा मसीह का जन्म इसी शुभ तिथि में हुआ था । ईसा मसीह ऊँच-नीच के भेदभाव को नहीं मानते थे । अत: क्रिसमस का पावन पर्व भी किसी एक का नहीं अपितु उन सभी का है जो उनके समर्थक हैं तथा उन पर आस्था रखते हैं । इस त्योहार के कई दिनों पूर्व ही लोगों में उत्साह और उल्लास की झलक देखने को मिल जाती है । इस पावन दिन के अवसर पर सभी अपने घरों को नाना प्रकार के पुष्पों झालरों व तस्वीरों से सजाते हैं । सभी बच्चों ने एक-दूसरे को क्रिसमस की शुभकामना दी। स्कूल के बच्चे ने नाच गाना जैसे यीशु तुम ने जन्म लिया सहित अन्य यीशु के गाने पर नृत्य किया। इस अवसर पर  प्रधानाध्यापिका अनुपम द्विवेदी, टीचर्स बबिता कुमारी शिक्षा मित्र, ललिता प्रभा, गायत्री आरती, काव्या, व अन्य शिक्षक शिक्षाएं मौजूद रहे।



@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...