सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सही बात ही बताएं, झूठा मुकदमा न लिखाएं जीडी इंटरनेशनल कॉलेज में आपरेशन जागृति के तहत छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक कोई भी आपको परेशान करता है तो जारी हेल्पलाइन नंबरों पर करें शिकायत दर्ज


अलीगंज।* एडीजी आगरा जोन आगरा के निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं के जागरूकता व स्वावलंबन एवं उनके प्रति होने वाले अपराधो में कमी लाने हेतु चलाए जा रहे ऑपरेशन जागृति अभियान के तहत विकासखंड अलीगंज के जीडी इंटरनेशनल कॉलेज में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को जागरुक करते हुए स्वाभिलंबी बनने हेतु प्रेरित किया साथ ही जारी हेल्पलाइन नंबरों से अवगत कराया और कहां डरे नहीं जो सच है बोले जिससे अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाया जा सके।


विकासखंड अलीगंज क्षेत्र के जीडी इंटरनेशनल कॉलेज में ऑपरेशन जागृति अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें जीडी इंटरनेशनल कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने द्वार प्रवेश करते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का फूल मालाओं से स्वागत किया साथ ही प्रधानाचार्य त्रिवेश पांडेय और प्रबंधक यश यादव द्वारा बुक के भेटकर स्वागत किया गया। तदोपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह, प्रधानाचार्य त्रिवेश पांडेय और प्रबंधक यश यादव द्वारा कार्यक्रम में मां सरस्वती के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वही छात्रा व्याख्या पांडे और रिया शर्मा ने स्वागत हेतु स्वागत गीत का गान किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि छात्र-छात्राओं, बालिका, महिलाओं  के साथ कोई भी दुर्व्यवहार या बदतमीजी करता है तो डरे नहीं अपने परिजनों को अवगत कराये साथी जारी हेल्पलाइन नंबरों पर शिकायत दर्ज कर अपराध बढ़ने से रोके जिससे अपराध अपराधियों पर अंकुश लगाया जा सके। वही जागरुक करते हुए बताया कि एक अन्य प्रकार का ट्रेंड जो सामने आ रहा है, उसमें नाबालिग उम्र में बालिकायें लव अफेयर जैसे सेनेरियो में फँस जाती हैं और किन्ही कारणों से उनको समझौता करना पड़ता है। कई बार बालिकायें अपनी सहमति से भी बिना सोचे समझे चली जाती है। साथ ही साथ बदनामी के भय से ऐसा संत्रास झेलना पड़ता है, जिसके कारण वह ऐसी स्थिति से निकलने में अपने आपको अक्षम महसूस करती है। परिवार में आपसी संवादहीनता और अभिभावकों से डर के कारण बालिकाए अपनी बात कह नहीं पाती है। इसके अतिरिक्त आज तकनीक के दुरूपयोग के चलते महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति साइबर बुलिंग के मामले भी सामने आ रहे है। इन सभी परिस्थितियों में सामाजिक जागरूकता, संवाद शिक्षा और परामर्श की बेहद आवश्यकता है ताकि महिलायें एवं बालिकायें इस प्रकार के षड़यंत्रों का शिकार न बने भावनाओं में बहकर अपना जीवन बर्बाद न करें, यदि उनके साथ किसी प्रकार का अपराध घटित होता है तो वह सच बोलने की हिम्मत रख पाये और विधिक कार्यवाही के साथ-साथ उनको काउन्सलिंग सपोर्ट और रेहाबिलिटेशन का मौका मिल सके। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य व डायरेक्टर द्वारा ऑपरेशन जागृति अभियान के अधिकारियों को राधा कृष्ण की मूर्ति भेट की। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकार सुधांशु शेखर, इंस्पेक्टर अरुण पवार क्राइम इंस्पेक्टर वेगराम सिंह, उप निरीक्षक रितेश ठाकुर,  प्रधानाचार्य त्रिवेश पांडेय प्रबंधक यश यादव, अशोक यादव उप्रधानाचार्य केपी सिंहसत्य प्रताप   प्रवीन सक्सेना शौर्य वर्धन दीपक यादव विनय गुप्ता संदीप गुप्ता सहित समस्त शिक्षक शिक्षाएं मौजूद रहे।


@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...