एटा।* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में वारन्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपदीय पुलिस द्वारा विभन्न थाना क्षेत्रों से 11 एनबीडब्ल्यू वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।थाना जैथरा पुलिस नें मुखबिर की सूचनाओं पर छह वारंटी किशनवीर पुत्र मोहन सिंह निवासी कसा पूर्वी थाना जैथरा, और प्रमोद पुत्र वेदराम, जागेश्वर पुत्र प्रमोद, रमाकान्त पुत्र प्रमोद, बबलू पुत्र उदयवीर और एक नफर महिला अभियुक्ता निवासीगण परौली सुहागपुर थाना जैथरा को गिरफ्तार किया है। वही थाना रिजोर पुलिस नें एक वारंटी घनश्याम पुत्र दामोदर निवासी ग्राम रजकोट थाना रिजोर को गिरफ्तार किया। थाना नयागाँव पुलिस नें किशनपाल उर्फ किशना पुत्र बच्चन सिंह ग्राम नावर थाना नयागाँव गिरफ्तार किया। थाना जलेसर पुलिस नें मुखबिर की सूचना पर तीन वारंटी ग्रीस कुमार पुत्र भूपसिंह यादव व पंकज कुमार यादव पुत्र भूपसिंह यादव निवासीगण मौहल्ला ब्रह्रानपुरी थाना जलेसर, व प्रेमसिंह पुत्र स्व हजारीलाल निवासी मौहल्ला बारी का चौक थाना जलेसर को गिरफ्तार किया।
@samachar24news



एक टिप्पणी भेजें