सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राष्ट्र धर्म से बड़ा न कोई और धर्म हो सकता


सिकंदराराऊ। 

हिंदी प्रोत्साहन समिति के तत्वाधान में  बाल भारत शिक्षा केंद्र में स्वर्गीय बाबूलाल महेश्वरी की स्मृति में आयोजित कवि सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष शरद महेश्वरी व विशिष्ट अतिथि सुरेंद्र सिंह पुंढीर वरिष्ठ भाजपा नेता  एवं  पंकज गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष भाजपा ने मां सरस्वती एवं स्व बाबूलाल माहेश्वरी के छवि चित्रों पर पुष्पार्चन करके किया।

आयोजक पवन माहेश्वरी व विजय माहेश्वरी एवं सहयोगी आदित्य भाई व मुकुल गुप्ता, नीरज वैश्य, वीरेन्द्र सिंह चौहान आदि ने अतिथियों व कवियों का सम्मान किया। वहीं कवियत्रियों का सम्मान डिंपल माहेश्वरी, संतोष पौरुष, महिमा माहेश्वरी, बीना माहेश्वरी कमलेश शर्मा सभासद एवं भाजपा नेत्री शशि बाला ने किया।  कवि सम्मेलन की अध्यक्षता डॉ सच्चिदानंद ने की व संचालन हिंदी प्रोत्साहन समिति के अध्यक्ष देवेंद्र दीक्षित शूल ने  किया ।

गुड़गांव हरियाणा से पधारीं कवयित्री डॉ शैलजा द्विवेदी की सरस्वती वंदना के बाद एत्मादपुर आगरा के कवि धर्मेंद्र शर्मा ने पढ़ा- समर्पण भाव श्रद्धा से जो मन में ठान ले कोई , लगन शबरी के जैसी हो तो मिलने राम आ जाएं ।

 शिकोहाबाद से पधारे प्रसिद्ध व्यंग्यकार प्रशांत उपाध्याय ने पढ़ा -इस तरफ तो गिन रहा है बाप सांसें, उस तरफ बेटा वसीयत देखता है ।

कानपुर से पधारे  संजीव कुलश्रेष्ठ ने पढ़ा - कोई हमदर्द चुभन को जरूर समझेगा ,बस इसी आस में हम इतनी दूर आए हैं।

 एटा की कवयित्री कु अलका अद्भुत को बार-बार सुना गया ,अद्भुत ने पढ़ा- हिंदू मुस्लिम सिख इसाई चाहे और बना लो धर्मों  को, राष्ट्र धर्म से बड़ा न कोई और धर्म हो सकता है।

 गुड़गांव की कवयित्री डॉ शैलजा दुबे ने पढ़ा -सभी कहते हैं तुम में राम की मूरत झलकती है ,मैं डर से कांप जाती हूं कि तुम वनवास दे दोगे ।

उझांनी से पधारे वरिष्ठ कवि टिल्लन वर्मा ने पढ़ा - बेटी विदा हुई क्या घर से पापा रिश्तेदार हो गए ।

बहुओं की नजरों में शायद अब रद्दी अखबार हो गए ।

स्थानीय कवियों में प्रमोद विषधर, डॉ सत्येंद्र भारद्वाज, डॉ दत्तात्रेय द्विवेदी ,पंकज पांडा, अवशेष विमल व संगीता शर्मा ने काव्य पाठ किया।

इस अवसर पर  जिलाध्यक्ष भाजपा शरद माहेश्वरी, भाजपा के वरिष्ठ नेता  सुरेंद्र सिंह पुंढीर व हाथरस के वरिष्ठ भाजपा नेता राम कुमार महेश्वरी , पंकज गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष भाजपा, प्राकृतिक चिकित्सा डॉ सच्चिदानंद व  कृष्ण कुमार वार्ष्णेय  जय स्वीट, बृजेश चौहान जिला उपाध्यक्ष भाजपा,  जयपाल सिंह चौहान ,  गजेंद्र सिंह चक व  पियूष महेश्वरी अलीगढ़ का सम्मान किया गया।

 इस अवसर पर  अजयेन्द्र प्रताप पुंडीर अलीगढ़ ,अतुल महेश्वरी, यतीश शर्मा, योगेश यादव , रवि यादव , के के मिश्रा ,राजेंद्र माहेश्वरी सूफी जी, गुंजन महेश्वरी ,अतुल महेश्वरी आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।


@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...