सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रोडवेज बस स्टैंड के अंदर डग्गेमार वाहनों ने बनाया अपना अड्डा चालक पर चालकों की होती रहती है आए दिन नोंकझोंंक संबंधित अधिकारियों से कर चुके हैं शिकायत, नहीं मिल रही डग्गेमार वाहनों से निजात

 

अलीगंज।* विकासखंड अलीगंज क्षेत्र के रोडवेज बस स्टैंड में डग्गामार वाहन संचालक अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रहे है। परिवहन विभाग के द्वारा चलाए जा रहे जांच सिर्फ कागजों में ही दौड़ रहे हैं। बल्कि इसके विपरीत हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर डग्गामार वाहन बेखौफ होकर दौड़ रहे हैं। इतना ही नहीं मानक से ज्यादा सवारियां बैठा कर ले जाने वाले इन वाहन चालकों को किसी की जान की भी परवाह नहीं है। जिले में सैकड़ों की संख्या में डग्गामार वाहन मानक से ज्यादा सवारियां बैठा कर चल रहे हैं डग्गामार वाहन चालकों की मनमानी से यात्री भी परेशान हैं। पुलिस द्वारा डग्गामार वाहन चालकों पर कार्रवाई नहीं की गई जिससे उनके हौसले बुलंद हैं।


अलीगंज क्षेत्र के रोडवेज बस स्टैंड की दुर्सशा इस प्रकार बयां करती है कि रोडवेज के चालक परिचालक तो परेशान रहते ही हैं वही यात्री भी इन डग्गामार वाहनों से परेशान दिखाई देते हैं जहां यात्रियों को रोडवेज बस की पहचान करने के लिए विभाग द्वारा बसों पर रोडवेज कलर में कलर किया गया है तो वही डग्गामार वाहनों ने भी अपनी वाहन को रोडवेज रंग में रंगवा लिया है जिससे यात्रियों को पहचान में काफी परेशानियां होती हैं इतना ही नहीं रोडवेज बस स्टैंड पर डग्गामार वाहनों की तो कतर सी लगी रहती है एक वाहन निकला तो दूसरा तैयार। डग्गामार रोडवेज रंग में रंगी बस तो छोड़ो साथ में टेम्पो, इकों, वैन, ई रिक्शा व अन्य डग्गामार वाहन दौड़ते नजर आते है। इतना ही नहीं डग्गामारा वाहन वालों से रोडवेज के चालक परिचालक से आए दिन नोकझोंक भी होती रहती है वही रोडवेज बस स्टैंड अलीगंज पर डग्मामार वाहन चालक अपने वाहनों को आड़े-तिरछे खड़ा कर देते हैं। इसकी वजह से जाम की समस्या खड़ी हो जाती है। यही नहीं वाहन चालक मनमानी तरीके से सवारी बैठाते हैं।


*सड़क सुरक्षा माह में नहीं दिख रहा डग्गेमारो पर अंकुश*

 

सड़क सुरक्षा माह में भी इन डग्गेमार वाहनों पर अंकुश लगता नहीं दिख रहा है। दिनभर रोडबेज बस स्टैंड के अंदर व सामने से डग्गामार वाहन चालक यात्रियों को बाहर तक लटकाकर धड़ल्ले से सड़कों पर दौड़ रहे है। क्षेत्र में कई डग्गामार वाहन चलते हैं। इनमें से कुछ के पास जरूरी कागजात नहीं है, तो कुछ की हालत भी खस्ताहाल हैं। इसके बावजूद चालक मानक और नियमों को ताक पर रखकर इन वाहनों को सड़कों पर दौड़ा रहे हैं। वहीं इन वाहनों में सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा के भी कोई इंतजाम नहीं है। साथ ही सड़कों पर चलते समय इनके चालक यातायात नियमों का पालन भी नहीं करते। वे कहीं भी सड़क पर वाहन को खड़ा कर यात्रियों को उतारते व चढ़ाते है। वहीं कई बार इन डग्गामार वाहनों की वजह से हादसे भी हो जाते है। इसके बावजूद इस ओर किसी का कोई ध्यान नहीं है


*कर चुके हैं शिकायत फिर भी नहीं लगा अंकुश*


रोडवेज स्टेशन प्रभारी आलोक पांडेय नें बताया कि डग्गेमार वाहनों की शिकायत संबंधित अधिकारी से कर चुके हैं। लेकिन इन डग्गेमारों के इतनें हौसले बुलंद है कि इनको किसी का भय नहीं सताता। आए दिन चालक परिचालकों में नोकझोंक होती रहती है।


एआरएम राजेश यादव ने बताया कि ने बताया कि डग्गेमार वाहन को लेकर आए दिन चालक परिचालक में नोकझोंक होती रहती है। यह डग्गेमारा वाहन रोडवेज बस स्टैंड के अंदर आड़े तिरछे वाहन खड़ा कर देते हैं जिससे यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिससे राजस्व विभाग को भी काफी हानि उठानी पड़ती है मेरे द्वारा एआरटीओ राजेश यादव को लिखित में शिकायती पत्र दिया है। वाहन सीर्जिंग, चालान की अथॉरिटी प्रशासनिक होती है सीर्जिंग, चालान की कार्यवाही सिर्फ वही कर सकते हैं हमारे द्वारा सर्वे कराकर 38 गाड़ियों का एस्टीमेट बनाकर एडीएम प्रशासन के पास भेजा है।


@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...