अलीगंज। ऑपरेशन जागृति अभियान के अंतर्गत एस एस इंटर कॉलेज अलीगंज में पुरुषों और बालक व बालिकाओं को उन पर होने वाले वास्तविक अपराधों के बारे में जागरूक किया गया अलीगंज क्राइम इंस्पेक्टर वेगराम सिंह ने लोगों को जागरूक करर्ते हुए कहा कि सरकार द्वारा यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है।बालिकाओं महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि .कम उम्र के किशोरियों को स्वस्थ रिलेशनशिप व जीवन शैली पर जागरूक किया गया नाबालिग बच्चियों जो किसी के बहकावे में आकर या प्रेम प्रसंग में पड़कर घर से भाग जाती है उसके प्रति जागरूक किया गया।.युवा बालिकाओं व महिलाओं को साइबर हिंसा के बारे में जागरूक व सचेत किया गया। सरकारी योजनाएं, हेल्पलाइन नंबर व अन्य सुरक्षा के उपाय बताए गए, शिक्षा रोजगार अन्य कौशल सीखना, जानकारी, संसाधन तक पहुंच, निर्णय लेने का अधिकार, आने-जाने की स्वतंत्रता, सामुदायिक कार्यों में भाग लेना,प्रमुख योजना- कन्या सुमंगला योजना, बाल सेवा योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, के विषय में जानकारी दी। बालिकाओं किशोरियों को उत्तर प्रदेश में संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबर चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर, वूमेन'एस पावर लाइन1090, महिला सहायता नंबर 181,112 की जानकारी दी गयी ।*ऑपरेशन जाग्रति टीम में सुशील कुमार
कृष्णा रानीअर्चना यादव धर्मेन्द्र कुमार
सचिन कुमार मौके पर थे।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें