फरार चल रहे छह वारंटियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

एटा।* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में वारंटी, वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सकीट पुलिस व जलेसर पुलिस ने छह वारंटी को गिरफ्तार किया है।


थाना सकीट पुलिस नें मुखबिर की सूचना पर कई मामलों में फरार चल रहे पांच वारंटी थाना सकीट पुलिस के नगला काजी निवासी गुड्डू फौजी, कंपू यादव, उपेंद्र पुत्रगण तारा सिंह व नगला गंगी निवासी राजेश पुत्र जयवीर सिंह और नजरपुर निवासी भानु प्रताप पुत्र विष्णु दयाल को गिरफ्तार किया है। वही थाना जलेसर पुलिस नें मुखबिर की सूचना पर एक टॉप–10 वारंटी सोनवीर पुत्र भंवरपाल निवासी नगला गोपाल थाना जलेसर को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई में थाना जलेसर प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र, उप निरीक्षक रमेश चंद्र और कांस्टेबल शेरपाल सिंह मौजूद रहे।

@samachar24news

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2