उपजिलाधिकारी ने खुरपका, मुंहपका टीकाकरण टीम को किया रवाना

सिकंदराराऊ। 

 अलीगढ़ रोड स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय से उप जिलाधिकारी वेद सिंह चौहान ने खुरपका व मुंहपका टीकाकरण  टीम को रवाना किया। 

 राजकीय पशु चिकित्सालय अधिकारी डॉ भूपेंद्र सिंह ने बताया कि यह बीमारी मवेशियों के खुर व मुंह में हो जाती है जिसके चलते इन बीमारियों की रोकथाम के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हर साल अभियान चलाकर टीकाकरण कराया जाता है। इसी श्रृंखला में मुख्य रूप से आज पहले दिन सिकंद्राराऊ तहसील क्षेत्र का गांव महामई में गौशाला में जाकर टीकाकरण कराया जाएगा। 

 डॉ भूपेंद्र सिंह ने बताया कि यह टीका मवेशियों की शिशु एवं गर्भधारण किए हुए पशुओं को नहीं लगाया जाता वहीं डॉक्टरों की टीम ने एकजुट होकर खुर पका, मुंह पका जैसी घातक बीमारी के विरुद्ध अभियान चलाते हुए राजकीय पशु चिकित्सालय से रवाना हो गए।

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2